This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

ssc cgl previous paper pdf download,railway ntpc previous paper,science pdf,history pdf,current affairs,gk notes,vyapam previous papers pdf,free download pdf,mpsi notes,mp constable previous paper pdf,daily current affairs,geography ,constitution,world history

Thursday, November 12, 2020

11 Nov 2020 Current Affair Quiz

 Daily Current Affairs Quiz 11 November 2020 for NTPC SSC IBPS And All Other One day Exams


1.हाल ही में किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार महिला निदेशक की नियुक्त की है?

a. पाकिस्तान

b. भारत

c. ऑस्ट्रेलिया

d. इंग्लैंड

 

उत्तर-a. पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहली बार महिला निदेशक की नियुक्त की है. मानव संसाधन कार्यकारी आलिया जफर पीसीबी के 4 नए निदेशकों में से हैं. उनके अतिरिक्त वित्त कार्यकारी जावेद कुरैशी, अर्थशास्त्री असीम वाजिद जवाद और कारपोरेट कार्यकारी आरिफ सईद की नियुक्त हुई. आलिया जफर और जवाद को 2 साल के लिए नियुक्त किया गया है. पीसीबी के नए संविधान के तहत चार स्वतंत्र निदेशकों में से एक महिला होना जरूरी है.



2.हाल ही में किस टीम ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2020 का खिताब (पांचवी बार) जीत लिया है?

a. सनराइजर्स हैदराबाद

b. मुंबई इंडियंस

c. चेन्नई सुपर किंग्स

d. दिल्ली कैपिटल्स


 उत्तर-b. मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार इस लीग का खिताब अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया और ये सभी पांच खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले. मौजूदा 8 टीमों में से दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ऐसी तीन टीमें हैं जो अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं.



3.हारून इंडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कौन देश के सबसे बड़े दानवीर हैं जिन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 में 7904 करोड़ रूपए दान दिए हैं?

a. शिव नाडर

b. मुकेश अंबानी

c. अजीम प्रेमजी

d. अनिल अग्रवाल


 उत्तर-c. अजीम प्रेमजी

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी भारत के सबसे बड़े दानवीर हैं. उन्होंने पिछले वित्त वर्ष यानी 2019-20 में करीब 7,904 करोड़ रुपये तक दान किये हैं. हारुन इंडिया द्वारा जारी परोपकारियों की सूची से यह बात सामने आयी है. एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नाडर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने 458 करोड़ रुपये का दान वित्त वर्ष 2019-20 में किया है.



4.राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 12 मार्च

c. 15 अप्रैल

d. 11 नवंबर

 

उत्तर-d. 11 नवंबर

देश भर में 11 नवंबर को प्रत्येक साल राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है. यह दिवस स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर मनाया जाता है. मौलाना अबुल कलाम का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था. इस दिन, शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने साल 2008 में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाने की घोषणा की थी.

daily current affairs quiz 11 november 2020 for ntpc ssc ibps and all other one day exams
Daily Current Affair by istudytest



5.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी दौरे से पहले सभी फॉर्मेट की कप्तानी किसे सौंपने की घोषणा की है?

a. बाबर आजम

b. फखर ज़मन

c. मोहम्मद आमिर

d. सरफराज अहमद

 

उत्तर-a. बाबर आजम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने बाबर आजम को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है. इस तरह टी20 और वनडे क्रिकेट के बाद वे टेस्ट टीम के भी कप्तान होंगे. भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तरह बाबर आजम भी देश के लिए तीनों फॉर्मेट में टीम के कप्तान होंगे. बाबर आजम ने अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली की जगह टेस्ट टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी ली है.



6.वित्त मंत्रालय की तरफ से सभी बैंक खातों को किस तारीख तक आधार कार्ड से जोड़ने का निर्देश दिया गया है?

a. 01 मार्च 2021

b. 31 मार्च 2021

c. 31 अगस्त 2021

d. 31 नवंबर 2021


 उत्तर-b. 31 मार्च 2021

वित्त मंत्रालय की तरफ से सभी बैंक खातों को 31 मार्च 2021 तक आधार कार्ड से जोड़ने का निर्देश दिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी बैंकों को यह निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन खातों को पैन से लिंक करने की जरूरत है, उन्हें भी आगामी 31 मार्च तक पैन से जोड़ने का काम पूरा हो जाना चाहिए. आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है. इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है.



7.पंजाब और किस राज्य सरकार ने राज्य में मामलों की जाँच के लिये केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को दी गई ‘सामान्य सहमति’ वापस ले ली है?

a. कर्नाटक

b. बिहार

c. तमिलनाडु

d. झारखंड

 

उत्तर-d. झारखंड

पंजाब और झारखंड सरकार ने राज्य में मामलों की जाँच के लिये केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को दी गई ‘सामान्य सहमति’ वापस ले ली है. आम सहमति को वापस लेने का अर्थ है कि अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) बिना किसी पूर्व अनुमति के दोनों राज्यों में किसी भी प्रकार की जाँच नहीं कर सकता है. इस निर्णय के साथ पंजाब और झारखंड उन आठ राज्यों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने CBI को जाँच के लिये दी गई अपनी आम सहमति वापस लेने का निर्णय लिया है. इससे पूर्व केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी CBI को दी गई अपनी आम सहमति वापस ले चुके हैं.



8.हाल ही में किस देश के खोजकर्त्ताओं ने ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ में 500 मीटर लंबी प्रवाल भित्ति (Coral Reef) की खोज की है?

a. जापान

b. ऑस्ट्रेलिया

c. चीन

d. भारत


 उत्तर-b. ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के खोजकर्त्ताओं ने ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ में 500 मीटर लंबी प्रवाल भित्ति (Coral Reef) की खोज की है. इस प्रवाल भित्ति की संरचना एक ब्लेड जैसी है, जिसका निचला हिस्सा तकरीबन 1.5 किलोमीटर चौड़ा है. हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, विगत 30 वर्षों में ग्रेट बैरियर रीफ ने अपनी प्रवाल भित्तियों का 50 प्रतिशत हिस्सा खो दिया है. प्रवाल भित्तियों का निर्माण तब शुरू होता है जब प्रवाल स्वयं को समुद्र तल पर मौजूद चट्टानों से जोड़ते हैं.

Wednesday, November 11, 2020

10 Nov 2020 Current Affairs Quiz

 Daily Current Affairs Quiz 10 November 2020 for NTPC SSC IBPS And All One Day Exams


1.हाल ही में किस टीम ने महिला टी-20 चैलेंज 2020 का खिताब पहली बार जीत लिया है?

a. ट्रेलब्लेजर्स

b. सुपरनोवाज

c. वेलोसिटी

d. इनमें से कोई नहीं


उत्तर-a. ट्रेलब्लेजर्स

स्मृति मंधाना की कप्तानी पारी और गेंदबाजों की मदद से ट्रेलब्लेजर्स ने 09 नवंबर 2020 को दो बार की चैंपियन सुपरनोवाज को 16 रन से हराकर पहली बार महिला टी-20 चैलेंज जीत लिया. ट्रेलब्लेजर्स ने आठ विकेट पर 118 रन बनाए लेकिन सुपरनोवाज की टीम सात विकेट पर 102 रन ही बना पाई. गौरतलब है कि साल 2018 में ट्रेलब्लेजर्स की टीम रनरअप रही थी. सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हराकर पहली बार महिला टी-20 क्रिकेट चैलेंज का खिताब जीता था. वहीं, 2019 में वेलोसिटी को चार विकेट से हराकर सुरनोवाज की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी थी.



2.दिल्ली एवं दिल्ली क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का कोषाध्यक्ष निम्न में से किसे चुना गया है?

a. रोहन जेटली

b. पवन गुलाटी

c. राहुल सचदेवा

d. शशि खन्ना


उत्तर-d. शशि खन्ना

शशि खन्ना को 09 नवंबर 2020 को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए)का कोषाध्यक्ष निर्वाचित कर लिया गया. शशि ने इस पद के लिए पवन गुलाटी को 44 मतों से हराया. डीडीसीए के सहायक चुनाव अधिकारी एसके मेंदीरात्ता ने यह घोषणा की. कोषाध्यक्ष पद के लिए शशि खन्ना को 895 मत मिले जबकि गुलाटी को 851 मत मिले. शशि खन्ना बीसीसीआई के पूर्व एक्टिंग अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी हैं जबकि गुलाटी भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के मामा हैं.


Daily Current Affairs Quiz 10 November 2020 for NTPC SSC IBPS And All One Day Exams
Daily Current Affairs Quiz


3.हाल ही में भारत ने राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से किस देश को हटाने का स्वागत किया है?

a. इराक

b. सूडान

c. चीन

d. जापान


उत्तर-b. सूडान

हाल ही में भारत ने राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से सूडान को हटाने को स्वागत किया. विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि सूडान के साथ भारत के रिश्ते ऐतिहासिक और खास हैं. इससे पहले, 27 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सूडान को राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से हटाने की औपचारिक सूचना सांसदों को भेजी थी. अमेरिका और सूडान ने सितंबर में इस्राइल के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.



4.विश्व विज्ञान दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 12 जनवरी

b. 15 मार्च

c. 10 नवंबर

d. 11 अगस्त


उत्तर-c. 10 नवंबर

प्रतिवर्ष 10 नवंबर को विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य समाज में विज्ञान की भूमिका को रेखांकित करना है. इसके द्वारा जन सामान्य के जीवन में विज्ञान के प्रभाव को प्रदर्शित करना है. इस दिन शांति एवं विकास कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में जानकारी दी जाती है. उल्लेखनीय है कि इस दिवस’ को साल 1999 में बुडापेस्ट में संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय विज्ञान परिषद और यूनेस्को द्वारा विज्ञान पर विश्व सम्मेलन के अनुसरण में मनाया गया था.



5.हाल ही में किस राज्य में भारत के सबसे लंबे ‘सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज’ का उद्घाटन किया गया?

a. बिहार

b. पंजाब

c. हिमाचल प्रदेश

d. उत्तराखंड


उत्तर-d. उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारत के सबसे लंबे ‘सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज' का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस पुल से सिर्फ प्रतापनगर और टिहरी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि देश का सबसे लंबा मोटरेबल डोबरा चांठी झूला पुल 100 से ज्यादा गांवों को जोड़ने का कार्य करेगा. उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील पर बने देश के सबसे लंबे डोबरा-चांठी मोटरेबल झूला पुल विकास का बड़ा द्वार है.



6.राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (National Legal Services Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 11 जनवरी

b. 9 नवंबर

c. 12 मार्च

d. 15 जून


उत्तर-b. 9 नवंबर

प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में कानूनी जागरूकता फैलाना है, साथ ही समाज के गरीब एवं कमज़ोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता एवं सलाह प्रदान करना है, ताकि सभी के लिये न्याय सुनिश्चित हो सके. राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरुआत पहली बार साल 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब एवं कमज़ोर वर्गों को सहायता एवं समर्थन प्रदान करने के लिये की गई थी.


7.हाल ही में किस देश ने एच1एन2 वायरस (H1N2 Virus) से संक्रमित मानव के पहले मामले की सूचना दी जो स्वाइन फ्लू का एक दुर्लभ लक्षण है?

a. कनाडा

b. मेक्सिको

c. चीन

d. नेपाल


उत्तर-a. कनाडा

हाल ही में कनाडा ने एच1एन2 वायरस (H1N2 Virus) से संक्रमित मानव के पहले मामले की सूचना दी जो स्वाइन फ्लू का एक दुर्लभ लक्षण है. स्वाइन फ्लू H1N1 नामक फ्लू वायरस के कारण होता है. H1N1 एक प्रकार का संक्रामक वायरस है, यह सूअर, पक्षी और मानव जीन का एक संयोजन है, जो सूअरों में एक साथ मिश्रित होते हैं और मनुष्यों में फैल जाते हैं. 


8.निम्न में से किस राज्य ने मछुआरों की बेहतर आजीविका के लिए ‘परिर्वतनम’ योजना शुरू की है?

a. बिहार

b. पंजाब

c. दिल्ली

d. केरल


उत्तर-d. केरल

केरल सरकार ने मछली पकड़ने वाले समुदाय की आजीविका में सुधार करने के लिए 'परिवर्तनम' नामक एक अग्रणी पर्यावरणीय कार्यक्रम की शुरूआत की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य समुद्र तट के किनारे युवाओं के आजीविका कौशल में सुधार करना है और मछुआरा समुदाय के सामाजिक-आर्थिक उत्थान को सक्षम बनाना है.

Sunday, November 8, 2020

02 nov to 08 nov 2020 Weekly Current Affairs Quiz

Weekly Current Affairs Quiz in One Liner for NTPC SSC IBPS And All One Day Exams




• संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर भारत द्वारा प्रस्तुत जितने प्रस्तावों को स्वीरकार कर लि‍या है- दो

• विश्व वनजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2050 तक भारत के जितने शहरों पर पानी का संकट होगा- 30

• अमेरिका ने हाल ही में जिस देश को 600 मिलियन अमरीकी डॉलर के सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दी है- ताइवान

• जिस राज्य सरकार ने कन्टेनमेंट जोन के बाहर सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स एवं स्विमिंग पूल खोलने की इजाजत दे दी है- महाराष्ट्र

• आईसीसी की तरफ से जारी ताजा वनडे रैंकिंग में जो शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं- विराट कोहली (पहला) एवं रोहित शर्मा (दूसरा)

• तमिलनाडु सरकार ने ई-वाहनों पर जितने प्रतिशत कर में छूट दी है- 100 प्रतिशत

• हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच जिसे नियुक्त किया गया है- ल्यूक रॉन्की

• प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मेहंदी' में काम कर चुके उनके जिस को स्टार का हाल ही में निधन हो गया है- फराज खान

• मध्य प्रदेश के जिस टाइगर रिजर्व को यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया है- पन्ना टाइगर रिजर्व

• जिसने अमेरिकी चुनाव के इतिहास में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है- जो बाइडन

• वह राज्य जो GST क्षतिपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये उधार लेने के लिए असंतुष्ट राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरा विकल्प बन गया है- राजस्थान

• जिस राज्य ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए 57 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है- महाराष्ट्र

• जिस राज्य ने स्पंज आयरन और स्टील क्षेत्र में निवेश के लिए एक नई औद्योगिक नीति पेश की है- छत्तीसगढ़

• वह बैंक जिसने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने लाभ में 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है- भारतीय स्टेट बैंक

• भारत ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग विकसित करने के लिए जिस राष्ट्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं- स्पेन

• हाल ही में राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने जिसे नेपाली सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया है- भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

• ओपन इरा में 1000 मैच की जीत दर्ज करवाने वाले चौथे टेनिस खिलाड़ी जो बने हैं- राफेल नडाल

• वह राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश जो राजस्थान के बाद पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के लिए दूसरा राज्य बन गया है- दिल्ली

• विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जब मनाया जाता है- 5 नवंबर

• जिन दो देशों की नौ सेनाओं ने संयुक्त रूप से ’कैरेट’नौसेना अभ्यास शुरू किया- बांग्लादेश, अमेरिका

• मुंबई पोर्ट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष जिसे नियुक्त किया गया है- राजीव जलोटा

Weekly Current Affairs Quiz in One Liner for NTPC SSC IBPS And All One Day Exams
Weekly Current Affairs Quiz by istudytest



• राजस्थान और जिस देश की राज्य सरकार ने हाल ही में कारोना वायरस का हवाला देते हुए दीवाली पर होने वाली पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया है- ओडिशा

• हाल ही में जिस आईआईटी संस्थान ने COVID -19 वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए “IITM COVID गेम” विकसित किया है- आईआईटी मद्रास

• आस्ट्रेलिया के जिस मशहूर तैराकी कोच और आस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के संस्थापक निदेशक का निधन हो गया है- डॉन टैलबोट

• जिस देश के मार्लन सैमुअल्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है- वेस्टइंडीज़

• पद्म पुरस्कार से सम्मानित वायलिन वादक का हाल ही में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका नाम यह था- टीएन कृष्णन

• केंद्र सरकार ने हाल ही में वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में काम करने के लिए जितने राज्यों को 2,200 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की- 15

• हाल ही में जिस देश ने गिलगिट-बाल्टिस्तान को प्रांतीय दर्जा देने के पाकिस्तान के फैसले को खारिज कर दिया है- भारत

• भारतीय रेलवे ने हाल ही में जिस अभियान की शुरुआत की है जिससे ट्रेन में अकेली महिला को यात्रा के दौरान पूर्ण सुरक्षा एवं हर संभव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है-  मेरी सहेली

• भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन को हाल ही में जिस देश में मंत्री बनाया गया है- न्यूजीलैंड

• हाल ही में जिस देश के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ का निधन हो गया है- तुर्की

• चेन्नई सुपर किंग्स के जिस क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की- शेन वॉटसन

• इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईआईएफएफबी) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 से जिसे सम्मानित किया गया है- ओम पूरी

• वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित जिसका 02 नवंबर 2020 को चेन्नई (तमिलनाडु) में निधन हो गया- टीएन कृष्णन

• पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्यव्यापी लॉकडाउन जिस तारीख तक बढ़ा दिया है- 30 नवंबर

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने चीनी पटाखों के आयात या बिक्री को दंडनीय अपराध घोषित किया है- हरियाणा

• भारत के बॉक्सर अमित पंघाल और संजीत ने हाल ही में फ्रांस में खेली गई अलेक्सिस वेस्टाइन इंटरनेशल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के अंदर जो पदक अपने नाम किया- स्वर्ण पदक

• ओडिशा सरकार ने जिस फर्राटा धाविका को समय से पहले पदोन्नति देने की घोषणा की है- दुती चंद

• भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिसको महिला टी20 चैलेंज का टाइटिल प्रायोजक घोषित किया है- जियो

• विश्व शाकाहारी दिवस जिस दिन मनाया जाता है- 01 नवंबर

• ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई  पहल है - मेरी सहेली

• दुनिया के जिस देश की अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 33 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है - अमेरिका

• हमारे देश के जिस राज्य ने कोविड उपचार क्लीनिक स्थापित करने का निर्णय लिया है - केरल

• 29 अक्टूबर, 2020 को जिस देश में भीषण आतंकी हमला हुआ - फ़्रांस  

• भारत ने जिस सब्जी के बीजों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है - प्याज़

• जिस राज्य एक ऐसे विधेयक को मंजूरी दी है जो सरकारी स्कूल के छात्रों को चिकित्सा प्रवेश में 7.5% आरक्षण प्रदान करना चाहता है - तमिलनाडु

• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और जिस राष्ट्र के बीच सूचना और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने के लिए MoU को मंजूरी दी है - जापान

• भारत ने 29 अक्टूबर, 2020 को 8वें संयुक्त आयोग की बैठक जिस राष्ट्र के साथ आयोजित की - मेक्सिको

• भारतीय सेना द्वारा लॉन्च किया गया जो मैसेजिंग एप्लीकेशन व्हाट्सएप और टेलीग्राम के समान है - सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट (SAI)

• भारत और जिस देश के बीच वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार 0.70 बिलियन डॉलर का है - ग्रीस

Saturday, November 7, 2020

06 nov 2020 Current Affairs Quiz

 Daily Current Affairs Quiz 06 November 2020 for NTPC SSC IBPS And All One Day Exams

1.  हाल ही में राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने किसे नेपाली सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया है?
a.    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
b.    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
c.    CDS जनरल बिपिन रावत
d.    भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
 

उत्तर -d. भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को 5 नवंबर, 2020 को नेपाल में एक विशेष समारोह में नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा नेपाली सेना के जनरल रैंक की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. इससे भारत और नेपाल के बीच मजबूत संबंधों के बारे में पता चलने के साथ ही इन दोनों देशों की सेनाओं के बीच भी मधुर संबंध होने की जानकारी मिलती है. जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 31 दिसंबर, 2019 को जनरल विपिन रावत के बाद भारतीय सेना प्रमुख का पदभार संभाला है और वे भारतीय सेना के एक फोर स्टार जनरल तथा भारतीय सेना के 28 वें प्रमुख (COAS) हैं.

 

2.    ओपन इरा में 1000 मैच की जीत दर्ज करवाने वाले चौथे टेनिस खिलाड़ी कौन बने हैं?
a.    नोवाक जोकोविच
b.    डोमिनिक थिएम
c.    एंडी मरे
d.    राफेल नडाल
 

उत्तर -d. राफेल नडाल
राफेल नडाल ने 4 नवंबर, 2020 को फेलिसियानो लोपेज को हराकर अपना 1,000 वां  टूर-स्तर का मैच जीत लिया और वे रोलेक्स पेरिस मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंच गये. इसके साथ ही स्पेन के ये पेशेवर टेनिस खिलाड़ी ओपन इरा में 1,000 मैच जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गये हैं. इन्होंने अबतक, 20 ग्रैंड स्लैम एकल ख़िताब जीते हैं. ये टेनिस के अलावा फुटबॉल के खेल में भी गहरी रूचि रखते हैं. इनका जन्म 03 जून, 1986 को स्पेन में हुआ था. राफेल नडाल में अपना पहला ग्रैंड स्लैम एकल ख़िताब  वर्ष 2005 में जीता था.

 

3.    निम्न में से कौन सा राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश राजस्थान के बाद पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के लिए दूसरा राज्य बन गया है?
a.    दिल्ली
b.    मध्य प्रदेश
c.    पंजाब
d.    उत्तर प्रदेश
 

उत्तर -a. दिल्ली
इस दीवाली से पहले, दिल्ली सरकार ने 5 नवंबर, 2020 को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने और अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने का फैसला किया है. दिल्ली में कोविड-19 मामलों के तेजी से बढ़ने के साथ-साथ राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों की स्थिति का जायजा लेने के बाद एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है. दिल्ली में कोविड-19 के रोगियों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में काफी तीव्र बढ़ोतरी हुई है.

 

4.    विश्व सुनामी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
a.    5 नवंबर
b.    6 नवंबर
c.    7 नवंबर
d.    4 नवंबर
 

उत्तर -a. 5 नवंबर
प्रत्येक वर्ष  5 नवंबर को विश्व सुनामी दिवस मनाया जाता है. वर्ष 2020 में, इस दिन का उद्देश्य आपदाओं के खिलाफ अधिक से अधिक जान-माल बचाने के लिए राष्ट्रीय और सामुदायिक-स्तर पर ऐसी रणनीतियों के निर्माण को प्रोत्साहित करना है, जिससे स्थानीय आपदा जोखिम में कमी आ सके. जापान में, "सुनामी" शब्द का सबसे पहली बार उपयोग 1,000 साल पहले हुआ था. दिसंबर 2015 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में मनाने के बारे में घोषणा जारी की थी.

 

5.    04 नवंबर 2020 को किन दो देशों की नौ सेनाओं ने संयुक्त रूप से ’कैरेट’ नौसेना अभ्यास शुरू किया?
a.    भारत, श्रीलंका
b.    भारत, बांग्लादेश
c.    बांग्लादेश, अमेरिका,
d.    यूएस, वियतनाम
 

उत्तर -c. बांग्लादेश, अमेरिका
04 नवंबर, 2020 को संयुक्त राज्य अमेरिका और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने संयुक्त रूप से ‘कोऑपरेशन अफलोट रेडीनेस एंड ट्रेनिंग (CARAT) बांग्लादेश 2020 ’शुरू किया ताकि इन दोनों देशों के आपसी रिश्तों को व्यापक बनाने के साथ ही इन देशों के बीच समुद्र संबंधी जागरूकता को बढ़ाया जा सके. इस CARAT एक्सरसाइज में विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक आदान-प्रदान के साथ-साथ दोनों देशीं के लोगों के बीच बातचीत और आपसी तालमेल को भी शामिल किया गया है. मौजूदा कोविड-19 महामारी के कारण यह कार्यक्रम आभासी प्रक्रिया से आयोजित किया जायेगा.

 

      Daily Current Affairs Quiz by istudytest

 

6.    कौन-सा राज्य GST क्षतिपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये उधार लेने के लिए असंतुष्ट राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरा विकल्प बन गया है?
a.    केरल
b.    पश्चिम बंगाल
c.    छत्तीसगढ़
d.    राजस्थान
 

उत्तर -d. राजस्थान
GST क्षतिपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 1.1 लाख करोड़ रुपये उधार विकल्प लेने के लिए राजस्थान, असंतुष्ट राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में पुडुचेरी के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है. वित्त मंत्रालय के एक बयान में यह कहा गया है कि, राजस्थान को विशेष उधार विंडो  के माध्यम से 4,604 करोड़ रुपये प्रदान किये जायेंगे और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 0.5% लाभ उठाने की छूट के तहत एक अन्य उधार के माध्यम से राजस्थान को अतिरिक्त 5,462 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति होगी.

 

7.    किस राज्य ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए 57 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है?
a.    मध्य प्रदेश
b.    महाराष्ट्र
c.    तेलंगाना
d.    ओडिशा
 

उत्तर -b. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे द्वारा 3 नवंबर, 2020 को एक घोषणा की गई है जिसमें आशा कार्यकर्ताओं के लिए राज्य सरकार द्वारा 57 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज जारी किया गया है. इस राशि का उपयोग राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं को भत्ते में वृद्धि के भुगतान के लिए किया जाएगा. इन आशा कार्यकर्ताओं के काम के अनुसार ही इनका भत्ता 2000 से 3000 रुपये के बीच बढ़ाया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि, आशा कार्यकर्ताओं को जुलाई और अक्टूबर के बीच की अवधि के लिए ये बढ़े हुए भत्ते प्रदान किये जायेंगे.

 

8.    किस राज्य ने स्पंज आयरन और स्टील क्षेत्र में निवेश के लिए एक नई औद्योगिक नीति पेश की है?
a.    झारखंड
b.    ओडिशा
c.    छत्तीसगढ़
d.    बिहार
 

उत्तर -c. छत्तीसगढ़
भारत के राज्य छत्तीसगढ़ की सरकार ने स्पंज आयरन और स्टील क्षेत्र की अल्ट्रा-मेगा परियोजनाओं में निवेश करने के लिए एक विशेष प्रोत्साहन पैकेज प्रदान करने के लिए एक नई औद्योगिक नीति पेश की है. छत्तीसगढ़ सरकार के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्पंज आयरन और स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए क्षेत्रवार सब्सिडी सीमा 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 150 प्रतिशत कर दी गई है और इस पहल के तहत अधिकतम 500 करोड़ रुपये का निवेश प्रोत्साहन (केवल बस्तर के लिए 1,000 करोड़ रुपये) मान्य होगा. इसका परियोजना का लाभ उठाने के लिए संबद्ध इकाइयों को 31 अक्टूबर, 2024 तक उत्पादन शुरू करना होगा.

 

9.    किस बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने लाभ में 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है?
a.    पीएनबी
b.    भारतीय रिजर्व बैंक
c.    भारतीय स्टेट बैंक
d.    केनरा बैंक
 

उत्तर -c. भारतीय स्टेट बैंक
वर्ष 2020-21 के जुलाई-सितंबर (दूसरी तिमाही) माह के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का लाभ कर कटौती के बाद 52 प्रतिशत बढ़कर 47474 करोड़ रुपये हो गया है. एसबीआई समूह की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बढ़कर 95,373.50 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 89,347.91 करोड़ रुपये थी. बैंक ने बताया कि 30 सितंबर 2020 तक कुल कर्ज के मुकाबले उसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 5.28 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7.19 प्रतिशत थी.

 

10.    भारत ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग विकसित करने के लिए किस राष्ट्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a.    यूनाइटेड किंगडम
b.    इज़राइल
c.    फ्रांस
d.    स्पेन
 

उत्तर -d. स्पेन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4 नवंबर, 2020 को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA), बेंगलुरु और स्पेन के इंस्टीट्यूटो डी एस्ट्रोफिसिका डी केनारियाज़ (IAC) और GRECECAN, SA (GTC) के बीच खगोल विज्ञान क्षेत्र में सहयोग के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी गतिविधियों के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं. इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत जिन गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा उनमें नए वैज्ञानिक परिणाम, नयी तकनीकें, वैज्ञानिक संवाद व प्रशिक्षण में वृद्धि से क्षमता निर्माण और संयुक्त वैज्ञानिक परियोजनाएं भी शामिल हैं.

 

Thursday, November 5, 2020

05 Nov 2020 Current Affairs Quiz

 Daily Current Affairs Quiz 05 November 2020 for NTPC SSC IBPS And All One Day Exams


1.तमिलनाडु सरकार ने ई-वाहनों पर कितने प्रतिशत कर में छूट दी है?
a. 60 प्रतिशत
b. 25 प्रतिशत
c. 100 प्रतिशत
d. 50 प्रतिशत
 

 उत्तर-c. 100 प्रतिशत
तमिलनाडु सरकार ने ई-वाहनों पर 100 प्रतिशत कर में छूट दी है. तमिलनाडु में बैटरी चलित वाहन अब और तेज गति से दौड़ सकेंगे. बैटरी चालित वाहनों पर साल 2022 तक मोटर वाहन टैक्स में छूट दे दी है. हुण्डई के उपाध्यक्ष बीसी दत्ता ने कहा कि पिछले साल प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी पर टैक्स में सौ फीसदी छूट की घोषणा की थी. इससे प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हो सकेगा. पिछले साल जुलाई में 25.3 लाख के शुरुआती मूल्य पर हुण्डी ने देश की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना लांच की थी.

 

2.हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच किसे नियुक्त किया गया है?
a. ल्यूक रॉन्की
b. ब्रेंडन मैकुलम
c. मिशेल सेंटनर
d. कॉलिन मुनरो
 

उत्तर-a. ल्यूक रॉन्की
विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रॉन्की को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृखंला से शुरू होगा. रॉन्की का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था लेकिन उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की तरफ से की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2008 में चार वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे. वे बाद में न्यूजीलैंड लौट गए. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 2013 से 2017 के बीच चार टेस्ट, 81 एकदिवसीय और 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

 

3.प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मेहंदी' में काम कर चुके उनके किस को स्टार का हाल ही में निधन हो गया है?
a. शक्ति कपूर
b. फराज खान
c. प्रमोद मुथु
d. शशि शर्मा
 

उत्तर-b. फराज खान
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मेहंदी' में काम कर चुके उनके को स्टार फराज खान का निधन हो गया है. फराज खान, रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए थे. फराज की फिल्म 'फरेब' का गाना 'तेरी आंखें झुकी झुकी' काफी हिट रहा था. फराज खान का बॉलीवुड डेब्यु 1996 में हिंदी फिल्म 'फरेब' से हुआ था.

 

Daily Current Affairs Quiz 05 November 2020 for NTPC SSC IBPS And All One Day Exams
Daily Current Affairs Quiz by istudytest

4.मध्य प्रदेश के निम्न में से किस टाइगर रिजर्व को यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया है?
a. पन्ना टाइगर रिजर्व
b. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
c. पेंच टाइगर रिजर्व
d. कान्हा टाइगर रिजर्व
 

उत्तर-a. पन्ना टाइगर रिजर्व
मध्य प्रदेश में पन्ना टाइगर रिजर्व को यूनेस्को की 'व‌र्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व' सूची में शामिल किया गया है. यह भारत का 12वां और मध्य प्रदेश के पचमढ़ी और अमरकंटक के बाद तीसरा बायोस्फीयर रिजर्व (जैव आरक्षित क्षेत्र) है, जिसे 'व‌र्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व' में शामिल किया गया है. वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व 56 बाघों का घर है. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिलों की सीमा में स्थित है.

 

5.निम्न में से किसने अमेरिकी चुनाव के इतिहास में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है?
a. डोनाल्ड ट्रंप
b. जो बाइडन
c. कमला हैरिस
d. बराक ओबामा
 

उत्तर-b. जो बाइडन
अमेरिकी इतिहास में जो बाइडेन राष्ट्रपति पद के पहले ऐसे उम्मीदवार बन गए हैं, जिन्हें अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार जो बाइडेन को अब तक 72,049,341 वोट मिले हैं, जो अमेरिका के किसी राष्ट्रपति उम्मीदवार को मिलने वाला सबसे ज्यादा वोट है. इससे पहले साल 2008 में बराक ओबामा को 69,498,516 वोट मिले थे, जबकि साल 1996 में बिल क्लिंटन को 47401185 वोट मिले थे.

 

6.संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर भारत द्वारा प्रस्तुघत कितने प्रस्तावों को स्वीककार कर लि‍या है?
a. चार
b. एक
c. पांच
d. दो
 

उत्तर-d. दो
संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर भारत द्वारा प्रस्तु त दो प्रस्तावों को स्वीककार कर लि‍या है. इनका उद्देश्य परमाणु दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना और परमाणु हथियारों के उपयोग पर रोक लगाना है. यह समिति निरस्त्रीकरण के मुद्दे से निपटती है और संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग और जिनेवा स्थित निरस्त्रीतकरण सम्मेमलन नामक संस्थास के साथ काम करती है.

 

7.विश्व वनजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2050 तक भारत के कितने शहरों पर पानी का संकट होगा?
a. 40
b. 50
c. 30
d. 20
 

उत्तर-c. 30
हाल ही में विश्व वन्यजीव कोष द्वारा एक सर्वेक्षण किया गया जिसमें यह पता चला कि भारत में स्थित 30 शहरों में 2050 तक पानी के तीव्र जोखिम का सामना करना पड़ सकता है. इन शहरों में जयपुर सूची में सबसे ऊपर है. इसके बाद इंदौर, ठाणे, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली का स्थान है. इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि दुनिया भर में करोड़ों लोगों को पानी के बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ेगा. इस रिपोर्ट के अनुसार, शहरों को पानी के जोखिम से बचाने के लिए, आर्द्रभूमि को बहाल करना महत्वपूर्ण है. इससे शहरों को पानी की कमी और बाढ़ के दुष्चक्र से बाहर आने में मदद मिलेगी.

 

8.अमेरिका ने हाल ही में किस देश को 600 मिलियन अमरीकी डॉलर के सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दी है?
a. इराक
b. ईरान
c. ताइवान
d. चीन
 

 उत्तर-c. ताइवान
अमेरिका ने हाल ही में ताइवान को 600 मिलियन अमरीकी डॉलर के सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दी है. अमेरिका ने अक्टूबर 2020 के अंत में ताइवान को हार्पून मिसाइल सिस्टम की बिक्री को मंजूरी दी थी. चीन की वर्तमान सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ताइवान पर दावा करती है. साल 1949 में गृह युद्ध के दौरान ताइवान चीन की मुख्य भूमि से अलग हो गया था.

04 Nov 2020 Current Affairs Quiz

 Daily Current Affairs Quiz 04 November 2020 for NTPC SSC IBPS And All One Day Exams

1.पद्म पुरस्कार से सम्मानित वायलिन वादक का हाल ही में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका नाम क्या था?
a. टीएन कृष्णन
b. सोनल मान सिंह
c. अम्बी सुब्रमण्यम
d. कला रामनाथ
 

उत्तर-a. टीएन कृष्णन
वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित टीएन कृष्णन का 02 नवंबर 2020 को चेन्नई (तमिलनाडु) में निधन हो गया. वे 92 साल के थे. वे पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके थे. कृष्णन बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे. टीएन कृष्णन का जन्म साल1928 में केरल के त्रिप्पुनितुरा में हुआ था. उनके पिता का नाम ए. नारायण अय्यर और मां अम्मिनी अम्माल थीं.

 

2.केंद्र सरकार ने हाल ही में वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में काम करने के लिए कितने राज्यों को 2,200 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की?
a. 10
b. 12
c. 15
d. 20
 

 उत्तर-c. 15
केंद्र सरकार ने 02 नवंबर 2020 को वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में काम करने के लिए 15 राज्यों को 2,200 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की. इस राशि से लाभान्वित होने वाले राज्यों को वायु गुणवत्ता सुधारने के कदम उठाने में मदद मिलेगी. यह स्थानीय निकायों की क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होगा. इन 15 राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं.

 

3.हाल ही में किस देश ने गिलगिट-बाल्टिस्तान को प्रांतीय दर्जा देने के पाकिस्तान के फैसले को खारिज कर दिया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. बांग्लादेश
d. भारत
 

उत्तर-d. भारत
भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के गिलगित-बाल्टिस्तान को अंतरिम प्रांत का दर्जा देने का घोषणा किए जाने का विरोध किया है. पाकिस्तान सरकार ने 01 नवंबर 2020 को गिलगित-बाल्टिस्तान को अस्थायी प्रांत का दर्जा देने का घोषणा किया था. भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. गिलगित-बाल्टिस्तान जम्मू-कश्मीर के उत्तर-पश्चिमी में स्थित अत्यधिक ऊँचाई वाला एक पहाड़ी क्षेत्र है. यह क्षेत्र जम्मू और कश्मीर की पूर्ववर्ती रियासत का एक हिस्सा था, किंतु साल 1947 में कश्मीर पर पाकिस्तानी सेना के आक्रमण के बाद से यह क्षेत्र पाकिस्तान के नियंत्रण में है.

 

Daily Current Affairs Quiz 04 November 2020 for NTPC SSC IBPS And All One Day Exams
Daily Current Affairs Quiz by istudytest

4.भारतीय रेलवे ने हाल ही में किस अभियान की शुरुआत की है जिससे ट्रेन में अकेली महिला को यात्रा के दौरान पूर्ण सुरक्षा एवं हर संभव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है?
a. मेरी सहेली
b. मेरी हिम्मत
c. प्रतिज्ञा
d. मेरा देश
 

उत्तर-a. मेरी सहेली
भारतीय रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मेरी सहेली अभियान की शुरूआत की है, जिससे ट्रेन में अकेली महिला को यात्रा के दौरान पूर्ण सुरक्षा एवं हर संभव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है. रेल मंत्रालय ने उन महिला यात्रियों को रक्षा और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मेरी सहेली’ पहल शुरू करने का यह फैसला किया है जो अपनी पूरी यात्रा के लिए शुरुआती स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक ट्रेनों से यात्रा करेंगी. इस पहल से ट्रेन के छोटे या लंबे मार्गों से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा होगी.

 

5.भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन को हाल ही में किस देश में मंत्री बनाया गया है?
a. जापान
b. चीन
c. न्यूजीलैंड
d. रूस
 

उत्तर-c. न्यूजीलैंड
भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन ने हाल ही में न्यूजीलैंड में मंत्री के रूप में शपथ ली और वह न्यूजीलैंड की मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. प्रियंका मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं और न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रहती हैं. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया है, जिनमें प्रियंका का भी नाम है.
 
 

6.मुंबई पोर्ट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
a. राहुल सचदेवा
b. कमल अग्रवाल
c. राजीव जलोटा
d. नितिन जलोटा
 

 उत्तर-c. राजीव जलोटा
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राजीव जलोटा को मुंबई पोर्ट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया गया है. इसके पूर्व अध्यक्ष संजय भाटिया के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने और महाराष्ट्र के लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद एमबीपीटी अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था.
 
 

7.राजस्थान और किस देश की राज्य सरकार ने हाल ही में कारोना वायरस का हवाला देते हुए दीवाली पर होने वाली पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. कर्नाटक
d. ओडिशा
 

उत्तर-d. ओडिशा
राजस्थान और ओडिशा की राज्य सरकारों ने कारोना वायरस का हवाला देते हुए दीवाली पर होने वाली पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया है. राजस्थान पटाखे बेचने वाले दुकानदार पर 10,000 रुपये और पटाखों का उपयोग करने या अनुमति देने वाले व्यक्ति को 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा. ओडिशा सरकार ने कोविड-19 महामारी की स्थिति और पटाखों से पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों का हवाला देते हुए 10 से 30 नवंबर 2020 तक पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाई है.

 

8.हाल ही में किस आईआईटी संस्थान ने COVID -19 वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए “IITM COVID गेम” विकसित किया है?
a. आईआईटी मद्रास
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी खड़गपुर
d. आईआईटी दिल्ली
 

 उत्तर-a. आईआईटी मद्रास
आईआईटी मद्रास ने COVID -19 वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए “IITM COVID गेम” विकसित किया है. यह गेम मुख्य रूप से बच्चों पर केंद्रित है. यह गेम एक ब्राउज़र-आधारित सॉफ़्टवेयर है और इसे किसी भी डिवाइस पर खेला जा सकता है. यह 12 विभिन्न भारतीय भाषाओं जैसे संस्कृत, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, उड़िया, मराठी, मलयालम, हिंदी, गुजराती, बंगाली, असमिया और पंजाबी में उपलब्ध है.

Wednesday, November 4, 2020

03 Nov 2020 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs Quiz 03 Nov 2020 for NTPC SSC IBPS And All One day Exams


1.हाल ही में किस राज्य सरकार ने चीनी पटाखों के आयात या बिक्री को दंडनीय अपराध घोषित किया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. झारखंड
 

उत्तर-c. हरियाणा
हरियाणा सरकार ने राज्य में आयातित पटाखों को रखने और बेचने को अवैध घोषित किया है. इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं. निर्देश में कहा गया है कि यदि किसी के पास आयातित पटाखे पाए जाते हैं या वह बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. पटाखों की बिक्री के लिए पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन से लाइसेंस हासिल करना होता है.

 

2.भारत के बॉक्सर अमित पंघाल और संजीत ने हाल ही में फ्रांस में खेली गई अलेक्सिस वेस्टाइन इंटरनेशल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के अंदर निम्न में से कौन सा पदक अपने नाम किया?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं
 

उत्तर-.c. स्वर्ण पदक
विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किलो) और संजीत (91 किलो) ने कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया. एशियाई खेल चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक विजेता अमित ने अमेरिका के रेने अब्राहम को मुकाबले में 3-0 से हराया. इंडिया ओपन स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने फ्रांस के सोहेब बूफिया को मात दी.
 

 

3.ओडिशा सरकार ने निम्न में किस फर्राटा धाविका को समय से पहले पदोन्नति देने की घोषणा की है?
a. दुती चंद
b. हिमा दास
c. निर्मला शेरॉन
d. सराबानी नंदा
 

उत्तर-a. दुती चंद
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में कहा कि फर्राटा धाविका दुती चंद को ओडिशा खनन निगम (ओएमसी) में समय से पहले पदोन्नति (आउट ऑफ टर्न प्रमोशन) मिला है. ओडिशा सरकार ने दुती को ओएमसी में समूह-ए स्तर के अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है जिसमें उन्हें ‘प्रशिक्षण और वित्तीय प्रोत्साहन के लिए 29 लाख रुपये का समर्थन’ मिलता है.

 

 4.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने किसको महिला टी20 चैलेंज का टाइटिल प्रायोजक घोषित किया है?
a. फेसबुक
b. जियो
c. पेटीएम
d. फोन पे
 

उत्तर-b. जियो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में जियो को महिला टी-20 चैलेंज का टाइटिल प्रायोजक घोषित किया है. बता दें कि महिला टी-20 चैलेंज का आयोजन चार से नौ नवंबर के बीच शारजाह में किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में तीन टीमें वेलोसिटी, सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स भाग लेंगी. ये टीमें एक एक बार आपस में एक दूसरे से भिड़ेंगी और फाइनल नौ नवंबर को खेला जाएगा. इसके एक दिन बाद आईपीएल फाइनल होगा.

 

Daily Current Affairs Quiz 03 Nov 2020 for NTPC SSC IBPS And All One day Exams
Daily Current Affairs Quiz by istudytest

5.विश्व शाकाहारी दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 01 नवंबर
b. 10 जनवरी
c. 15 मार्च
d. 20 अप्रैल
 

उत्तर-.a. 01 नवंबर
प्रत्येक साल 01 नवंबर को विश्व स्तर पर विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है. यह दिन मनुष्यों, जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के लिए शाकाहारी होने के लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करने लिए मनाया जाता है. विश्व शाकाहारी दिवस आम तौर पर शाकाहारी भोजन और शाकाहारी होने के लाभों को बढ़ावा देने का एक अवसर है.
 
 

6.हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ का निधन हो गया है?
a. इराक
b. जापान
c. बांग्लादेश
d. तुर्की
 

उत्तर-.d. तुर्की
तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ (Mesut Yilmaz) का निधन हो गया है. वे 72 वर्ष के थे. उन्होंने साल 1991 से साल 2002 तक मध्य-दक्षिणपंथी मदरलैंड पार्टी का नेतृत्व किया. वे 1990 के दशक में तीन बार देश के प्रधानमंत्री चुने गये. हालांकि, उनका दो कार्यकाल महज कुछ महीनों का ही रहा था.

 

7.चेन्नई सुपर किंग्स के किस क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की?
a. एमएस धोनी
b. शेन वॉटसन
c. ड्वेन ब्रावो
d. फाफ डु प्लेसिस
 

 उत्तर-b. शेन वॉटसन
चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर शेन वॉटसन ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने का फैसला किया है. शेन वॉटसन आईपीएल में कई बार धुंआधार परफॉर्मेंस दी है. उन्होंने 145 मैचों में 3874 रन बनाए और 92 विकेट भी अपने नाम किए. उन्होंने आईपीएल में 4 शतक लगाये और बेहतरीन फिल्डिंग कर 40 कैच अपने नाम किये. चेन्नई ने उन्हें 2018 में बोली लगाकर अपनी टीम में किया था.
 
 

8.इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईआईएफएफबी) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 से किसे सम्मानित किया गया है?
a. अजय देवगन
b. सलमान खान
c. ओम पुरी
d. अनुपम खेर
 

 उत्तर-c. ओम पुरी
दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बोस्टन 2020 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया. इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 15 भाषाओं की 110 से ज्यादा फिल्मों को प्रदर्शित किया गया. ओमपुरी की गिनती हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के रूप में होती है. आईआईएफएफबी एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है जिसका उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से सामान्य संबंधों का निर्धारण करके सांस्कृतिक संबंधों पर कब्जा करना है.

Tuesday, November 3, 2020

02 nov 2020 current affairs quiz

 Daily Current Affairs Quiz 02 Nov 2020 for Ntpc Ibps ssc and all one day exams

1.हाल ही में किस राज्य सरकार ने पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाजी पर रोक लगा दी है?
a. पंजाब
b. बिहार
c. राजस्थान
d. कर्नाटक
 

 उत्तर-.c. राजस्थान
राजस्थान सरकार ने दिवाली पर पटाखों (Firecracker) की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. राजस्थान सरकार ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और कोविड-19 की परेशानी के मद्देनजर दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को बिना फिटनेस के धुआं उगलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर रोक लगाने का फैसला किया है.

 

2.सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) ने किसे अपना निदेशक (परियोजना) नियुक्त किया है?
a. अभय चौधरी
b. राहुल त्यागी
c. विनोद सचदेवा
d. मोहन अग्रवाल
 

 उत्तर-a. अभय चौधरी
अभय चौधरी ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के निदेशक (परियोजना) का कार्यभार संभाल लिया. वे इससे पहले कार्यपालिका निदेशक (वाणिज्यिक और नियामक प्रकोष्ठ) और सीएमडी समन्वय प्रकोष्ठ के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे. वे एनआइटी, दुर्गापुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग में ग्रेजुएट हैं. उन्होंने आईएमटी, गाजियाबाद से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है. विद्युत क्षेत्र में अपने 35 वर्षों से अधिक कार्यकाल के दौरान, उन्होंने ईएचवी सब-स्टेशनों और ट्रांसमिशन लाइनों में विभिन्न क्षमताओं में ऑपरेशन व मेंटेनेंस कार्यपालक के साथ ही कंस्ट्रक्शन इंजीनियर के रूप में भी काम किया.

 

3.हाल ही में कौन सा बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाला विश्व का पहला बल्लेबाज बन गया हैं?
a. क्रिस गेल
b. शिखर धवन
c. केएल राहुल
d. विराट कोहली
 

उत्तर-a. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड 690 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम 485 छक्कों के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन 467 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं.

 

4.राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day)  निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 12 मार्च
c. 15 अगस्त
d. 31 अक्टूबर
 

उत्तर-d. 31 अक्टूबर
राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day)  प्रत्येक साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है. साल 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. सरदार पटेल के राष्ट्र को एकजुट करने के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. यह दिन भारतीय इतिहास में पटेल के योगदान के बारे में जागरूकता फैलाने का उद्देश्य रखता है. सरदार पटेल भारत के एकीकरण के लिए जाने जाते हैं, इसलिए राष्ट्रीय एकता दिवस उनकी जयंती (31 अक्टूबर) को हर साल मनाया जाता है.

 

5.केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूलों में ओबीसी को निम्न में से कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?
a. 50 प्रतिशत
b. 40 प्रतिशत
c. 27 प्रतिशत
d. 35 प्रतिशत
 

उत्तर-c. 27 प्रतिशत
केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूलों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. बता दें कि रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करने वाली सैनिक स्कूल सोसाइटी देश में ऐसे 33 आवासीय विद्यालयों का प्रबंधन करती है. यह आरक्षण नीति शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू होगी. सरकार के अनुसार प्रत्येक सूची में 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, 7.5 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए हैं और 27 प्रतिशत सीटें गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी के लिए हैं.

 

Daily Current Affairs Quiz 02 Nov 2020 for Ntpc Ibps ssc and all one day exams
Daily Current Affairs Quiz

6.भारत की किस महिला पहलवान ने सिंगापुर में लगातार तीसरी बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है?
a. रितु फोगाट
b. सोनिका कालीरमन
c. नेहा राठी
d. ललिता सहरावत
 

उत्तर-.a. रितु फोगाट
भारत की महिला रितु फोगाट ने सिंगापुर में लगातार तीसरी बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. भारतीय खिलाड़ी ने तकनीकी नॉकआउट के आधार पर कंबोडिया की नाउ स्रे पोव को दूसरे दौर में ही हरा दिया. रितु फोगाट एक भारतीय महिला पहलवान है जिन्होंने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप 2016 में स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने कुश्ती के कैरियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दसवीं कक्षा करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था.

 

7.केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा कि भारत सरकार किस देश से 30 हजार टन आलू आयात कर रही है?
a. बांग्लादेश
b. नेपाल
c. भूटान
d. पाकिस्तान
 

उत्तर-c. भूटान
 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा कि भारत सरकार भूटान से 30 हजार टन आलू आयात कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसा आलू की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने के लिए किया जा रहा है. उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सात हजार टन प्याज पहले ही आयात किया जा चुका है. इसके अलावा दिवाली से पहले 25 हजार टन और प्याज आने की उम्मीद है.

 

8.किस आईआईटी संस्थान ने पर्यावरण डिटर्जेट प्रदूषक (एसडीएस) का पता लगाने के लिए विशिष्ट बैक्टीरिया बायो सेंसर विकसित किया है?
a. आईआईटी रुड़की
b. आईआईटी कानपुर
c. आईआईटी खड़गपुर
d. आईआईटी दिल्ली
 

 उत्तर-a. आईआईटी रुड़की
आईआईटी रुड़की ने पर्यावरण डिटर्जेट प्रदूषक (एसडीएस) का पता लगाने के लिए विशिष्ट बैक्टीरिया बायो सेंसर विकसित किया है. संस्थान का दावा है कि यह इस दिशा में दुनिया की पहली खोज है. आईआईटी रुड़की की पांच सदस्यीय टीम ने सामान्य डिटर्जेट पर्यावरण प्रदूषक (सोडियम डोडेसिल सल्फेट और सोडियम लॉरिल सल्फेट) की उपस्थिति का पता लगाने के लिए बायोसेंसर विकसित किया है. इनका उपयोग प्रमुख रूप से साबुन, टूथपेस्ट, क्रीम, शैंपू, डिटर्जेट, कृषि कार्यों और उद्योगों में किया जाता है.

 

9.केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग के लिये भारत और किस देश के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंज़ूरी दे दी है?
a. नेपाल
b. कंबोडिया
c. रूस
d. जापान
 

उत्तर-.b. कंबोडिया
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग के लिये भारत और कंबोडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंज़ूरी दे दी है. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह समझौता ज्ञापन स्वास्थ्य क्षेत्र में संयुक्त पहल और प्रौद्योगिकी विकास के माध्यम से दोनों देशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करेगा. यह समझौता हस्ताक्षर होने की तिथि से पाँच वर्ष की अवधि के लिये लागू होगा और इससे भारत और कंबोडिया के द्विपक्षीय संबंध काफी मज़बूत होंगे.

 

10.विश्व नगर दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 31 अक्टूबर
b. 10 मार्च
c. 12 मई
d. 15 जनवरी
 

उत्तर-a. 31 अक्टूबर
31 अक्टूबर को विश्व नगर दिवस मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य वैश्विक रूप से न्यू अर्बन एजेंडा को लागू करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के हित को बढ़ावा देना है. यह अवसरों को पूरा करने और शहरों में शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करने में देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को भी सुनिश्चित करता है. दुनिया की लगभग आधी आबादी अब शहरों में रहती है.

Monday, November 2, 2020

Weekly Current Affairs Quiz 26 Oct to 01 Nov 2020

Weekly Current Affairs Quiz 26 Oct to 01 Nov 2020 for NTPC SSC IBPS And All one day Exams



* दवा निर्माता कंपनी सैनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने अपने संभावित कोविड-19 टीके की जितने करोड़ खुराक कोवैक्स केंद्र को देने पर सहमित जताई है- 20 करोड़ खुराक

• विश्व स्ट्रोक दिवस जिस दिन मनाया जाता है -29 अक्टूबर

• हाल ही में उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने वहाँ के नागरिकों को जिस देश से आने वाली 'येलो डस्ट' के बादलों के संपर्क से बचने के लिये घरों के अंदर रहने का आग्रह किया है- चीन

• हाल ही में जिस राज्य में एक 100 मिलियन वर्ष पुरानी एनिग्माचन गोलम (Aenigmachanna Gollum) नामक मछली को देखा गया है- केरल

• हाल ही में जिस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है- गुजरात

• हाल ही में जिस देश ने मध्य एशियाई देशों में ''प्राथमिकता'' वाली विकास परियोजनाओं के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का घोषणा किया- भारत

• यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड 2020 जिसने जीता है- ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन

• वह राज्य सरकार जिसने बिना परमिट के राज्य में शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है- आंध्र प्रदेश

• वह देश जिसने हाल ही में भारतीय नौसेना को एफ-18 नौसैनिक लड़ाकू जेट देने की पेशकश की है- अमेरिका

• जिस राज्य ने अंतर्जातीय विवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन प्राप्त करने में मदद करने हेतु एक पोर्टल लॉन्च किया है- ओडिशा

• जिस राज्य के मुख्यमंत्री ने ’धरनी’ पोर्टल लॉन्च किया है- तेलंगाना

• जिसने 'इंटरनेट के लिए सिक्योर एप्लिकेशन' नामक एक संदेश अनुप्रयोग विकसित किया है- भारतीय सेना

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने 600 रुपए में कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है- उत्तर प्रदेश

• भारतीय स्टेकट बैंक ने जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग बैंक के साथ जितने अरब अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं- एक अरब अमरीकी डॉलर

• पुरुष वर्ग में 100 मीटर के विश्व चैंपियन क्रिस्टियन कोलमैन पर डोपिंग नियंत्रण से जुड़े तीन नियमों का उल्लंघन करने के लिए जितने साल का प्रतिबंध लगाया गया है- दो साल

• चीन जिस क्षेत्र में दुनिया का सबसे अधिक ऊंचाई वाला क्लाउड कंप्यूटिंग डाटा सेंटर बना रहा है- तिब्बत

• भारत ने जिस राष्ट्र की सशस्त्र सेना से 11,000 कोल्ड वेदर क्लोथिंग सिस्टम खरीदे हैं- संयुक्त राज्य अमेरिका

• 7 नवंबर को ISRO द्वारा जिस उपग्रह का प्रक्षेपण किया जाएगा- EOS -1

• भारत ने विकास परियोजनाओं के लिए मध्य एशिया के लिए लाइन ऑफ क्रेडिट का जितना विस्तार करने का निर्णय लिया है- 1 बिलियन अमरीकी डॉलर

• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जिस राष्ट्र के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है- कंबोडिया

• संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में जिस देश के लिए तीन हथियार प्रणालियों की संभावित बिक्री को मंजूरी दी है- ताइवान

• भारत और जिस देश ने हाल ही में 2+2 मंत्रीस्तरीय वार्ता के बाद भू-स्थानिक सहयोग को लेकर बुनियादी विनिमय और सहयोग समझौते (बीईसीए) पर हस्ताक्षर किया- अमेरिका

• केंद्रीय भूगर्भ जल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) के नए निर्देश के अनुसार पीने योग्य पानी का दुरुपयोग भारत में 1 लाख रुपये तक के जुर्माना और कितने साल तक की जेल की सजा के साथ दंडनीय अपराध होगा-5 साल

• हाल ही में जिस देश ने डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम पर एक चौराहे का नाम रखा है- पोलैंड

• वह राज्य जो ‘प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना’ को लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है- उत्तर प्रदेश

• अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का जज जिसे नियुक्त किया गया है- एमी कोनी बैरेट

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अक्टूबर 2020 को जिस राज्य में ‘किसान सूर्योदय योजना ’शुरू की- गुजरात

• हाल ही में जिस देश को 35 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिली है- भारत

• संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस जिस दिन मनाया जाता है-24 अक्टूबर

• वह देश जो इजरायल को मान्यता देने में संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन में शामिल होने वाला तीसरा देश बन गया- सूडान

• भारत के जिस राज्य ने अपने सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स लगाने का निर्णय लिया है - छत्तीसगढ़

Weekly Current Affairs Quiz 26 Oct to 01 Nov 2020 for NTPC SSC IBPS And All one day Exams
Weekly Current Affairs

 


• भारत के जिस राज्य ने स्मार्ट ब्लैक बोर्ड योजना लागू करने का निर्णय लिया है - तमिलनाडु

• संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस जिस तारीख़ को मनाया जाता है, वह तारीख़ है - 24 अक्टूबर

• महाराष्ट्र ने जिस इलेक्ट्रिक कार निर्माता से निवेश को आमंत्रित किया है - टेस्ला

• भारत की जिस राज्य सरकार ने 17 नवंबर से ऑफलाइन डिग्री कॉलेज शुरू करने की घोषणा की है -  कर्नाटक

• ढाका से सिलीगुड़ी तक यात्री गाड़ियों की सेवा जिस तारीख़ से शुरु की जायेगी - 26 मार्च 2021

• रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस की अनुमानित लागत होगी - 2,081 करोड़ रुपये

• भारतीय रेल मंत्रालय अपने कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए जितने दिन का बोनस देने की घोषणा की है - 78 दिन

• यूरोपीय संसद सदस्यों ने यूरोपीय संघ को जिस देश के प्रति प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है - पाकिस्तान

• जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा है कि उनका देश जब तक शून्य‍ कार्बन उत्सलर्जन का लक्ष्यम हासिल कर लेगा- 2050

• साल 2008 में भारत की अंडर -19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे जिस खिलाड़ी ने सभी घरेलू क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की- तन्मय मनोज श्रीवास्तव

• वह एयरलाइन जिसने भारत में अपने यात्रियों के लिए COVID-19 परीक्षण की सुविधा शुरू की है- स्पाइसजेट

• जिस राज्य सरकार ने सुमंगल वेब पोर्टल लॉन्च किया जो अंतर्जातीय जोड़ों को आवेदन के 60 दिन में प्रोत्साटहन राशि दिलाने में मदद करेगा- ओडिशा

• हाल ही में जिस राज्य में विधानसभा के विशेष सत्र में कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक 2020 पारित कर दिया गया- छत्तीसगढ़

• जिस सोशल मीडिया कंपनी की सार्वजनिक नीति मामलों की प्रमुख अंखी दास ने पद से इस्तीफा दे दिया- फेसबुक

• अमेरिका ने जिस देश को 2.37 अरब डॉलर में हार्पून मिसाइल की डील को मंजूरी दे दी है- ताइवान

• केंद्र सरकार ने देश में अनलॉक-5 के तहत सितम्बर में जारी किये गए दिशा निर्देश को जब तक के लिए बढ़ा दिया है- 30 नवंबर

• केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए जितने अपराधियों को आतंकवादी घोषित कर दिया है- 18

• भारत और जिस देश के बीच तीसरी टू प्लीस टू मंत्रिस्तिरीय वार्ता नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई- अमेरिका

Saturday, October 31, 2020

Daily Current Affairs Quiz 30 Oct 2020

 Daily Current Affairs Quiz 30 Oct 2020 for NTPC IBPS SSC And All One Day Exams

1.चीन किस क्षेत्र में दुनिया का सबसे अधिक ऊंचाई वाला क्लाउड कंप्यूटिंग डाटा सेंटर बना रहा है?
a.    ताइवान
b.    हांगकांग
c.    बीजिंग
d.    तिब्बत
 

उत्तर:(d) तिब्बत
चीन तिब्बत में दुनिया का सबसे ज्यादा ऊंचाई वाला क्लाउड कंप्यूटिंग डाटा सेंटर बना रहा है. यह डाटा केंद्र चीन और कुछ अन्य दक्षिण एशियाई देशों जैसे नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान की डाटा भंडारण जरूरतों को पूरा करेगा.

 

2.भारत ने किस राष्ट्र की सशस्त्र सेना से 11,000 कोल्ड वेदर क्लोथिंग सिस्टम खरीदे हैं?
a.    फ्रांस
b.    रूस
c.    संयुक्त राज्य
d.    जापान
 

उत्तर:(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
भारत ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ लगे फ्रंट क्षेत्रों में तैनात अपने सैनिकों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से एक्सटेंडेड कोल्ड वेदर क्लोथिंग सिस्टम (ECWCS) के 11,000 सेट खरीदे हैं.

 

3.7 नवंबर को ISRO द्वारा किस उपग्रह का प्रक्षेपण किया जाएगा?
a.    ASOS एक्स
b.    EOS-1
c.    LVX -2
d.    PVS -1
 

उत्तर:(b) EOS -1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आने वाली 7 नवंबर, 2020 को PSLV-C49 में प्राथमिक उपग्रह के रूप में अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-01 और 9 कस्टमर सैटेलाइट्स का प्रक्षेपण करेगा.

 

4.भारत ने विकास परियोजनाओं के लिए मध्य एशिया के लिए लाइन ऑफ क्रेडिट का कितना विस्तार करने का निर्णय लिया है?
a.    1.5 बिलियन अमरीकी डॉलर
b.    2 बिलियन अमरीकी डॉलर
c.    3 मिलियन अमरीकी डॉलर
d.    1 बिलियन अमरीकी डॉलर
 

उत्तर: (d) 1 बिलियन अमरीकी डालर
भारत ने 28 अक्टूबर, 2020 को मध्य एशियाई देशों में विकास परियोजनाओं के लिए 01 बिलियन अमरीकी डालर मूल्य की ऋण व्यवस्था (एडिशनल लाइन ऑफ़ क्रेडिट) की घोषणा की है.

 

5.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस राष्ट्र के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है?
a.    कैमरून
b.    नाइजीरिया
c.    डेनमार्क
d.    कंबोडिया
 

उत्तर:(d) कंबोडिया
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 अक्टूबर, 2020 को स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने के लिए भारत और कंबोडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

 

Daily Current Affairs Quiz 30 Oct 2020 for NTPC IBPS SSC And All One Day Exams
Daily Current Affairs 30 Oct 2020

 6.किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ’धरनी’ पोर्टल लॉन्च किया है?
a.    तमिलनाडु
b.    कर्नाटक
c.    आंध्र प्रदेश
d.    तेलंगाना
 

उत्तर: (d) तेलंगाना
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 29 अक्टूबर 2020 को भूमि और संपत्ति पंजीकरण के लिए धरणी पोर्टल लॉन्च किया. इस पोर्टल का उद्देश्य पंजीकरण प्रक्रिया में खामियों को कम करना है.

 

7.किसने 'इंटरनेट के लिए सिक्योर एप्लिकेशन' नामक एक संदेश अनुप्रयोग विकसित किया है?
a.    DRDO
b.    ISRO
c.    भारतीय सेना
d.    प्रादेशिक सेना
 

उत्तर: (c) भारतीय सेना
भारतीय सेना ने सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट (SAI) नाम से एक साधारण मैसेजिंग एप्लिकेशन विकसित की है. यह एप्लिकेशन इंटरनेट पर एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए एंड-टू-एंड सुरक्षित वॉयस, टेक्स्ट और वीडियो कॉलिंग सेवाओं का समर्थन करेगी.

 

 8.हाल ही में किस राज्य सरकार ने 600 रुपए में कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    झारखंड
 

उत्तर:(a) उत्तर प्रदेश
यूपी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में आने वाले ऐसे मरीज जो कोरोना पीड़ित न होकर किसी दूसरी बीमारी के इलाज के लिए आये है उनकी इलाज से पूर्व की जाने वाली कोरोना जांच में सस्ती कर दी गई है. इसके तहत जहां नॉन कोविड केयर के मरीजों की कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर जांच में 60 प्रतिशत की कमी करते हुए 600 रुपये निर्धारित कर दी है. अभी तक ऐसे मरीजों को कोरोना टेस्ट के लिए 1500 रुपये देने पड़ते थे.

 

9.भारतीय स्टेेट बैंक ने जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग बैंक के साथ कितने अरब अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ता क्षर किये हैं?
a.    पांच अरब अमरीकी डॉलर
b.    सात अरब अमरीकी डॉलर
c.    एक अरब अमरीकी डॉलर
d.    तीन अरब अमरीकी डॉलर
 

उत्तर:(c) एक अरब अमरीकी डॉलर
भारतीय स्‍टेट बैंक ने जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग बैंक के साथ एक अरब अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किये हैं. मुंबई में जारी बैंक की विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस ऋण से भारत में जापानी वाहन निर्माता कंपनियों के कारोबारी संचालन के लिए धन के सुचारू प्रवाह में मदद मिलेगी. समझौते के तहत 60 करोड़ अमरीकी डॉलर जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग बैंक की ओर से दिये जायेंगे जबकि शेष राशि अन्‍य भागीदार बैंक देंगे.

 

10.पुरुष वर्ग में 100 मीटर के विश्व चैंपियन क्रिस्टियन कोलमैन पर डोपिंग नियंत्रण से जुड़े तीन नियमों का उल्लंघन करने के लिए कितने साल का प्रतिबंध लगाया गया गया है?
a.    तीन साल
b.    चार साल
c.    चार साल
d.    दो साल
 

उत्तर:(d) दो साल
पुरुष वर्ग में 100 मीटर के विश्व चैंपियन क्रिस्टियन कोलमैन पर डोपिंग नियंत्रण से जुड़े तीन नियमों का उल्लंघन करने के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया गया गया है. ट्रैक एवं फील्ड की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने कहा कि कोलमैन पर मई 2022 तक प्रतिबंध लगाया गया है और इस कारण वह अगले साल तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे.

Friday, October 30, 2020

Daily Current Affairs Quiz 29 Oct 2020

 Daily Current Affairs Quiz 29 Oct 2020 for NTPC IBPS SSC And All One Day Exams

1.हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है?
a. कर्नाटक
b. गुजरात
c. राजस्थान
d. पंजाब
 

 उत्तर-b. गुजरात
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया है. वे 92 साल के थे. वे गुजरात के दो बार मुख्यमंत्री रहे. इसके अलावा केशुभाई पटेल गुजरात के उपमुख्यमंत्री का भी पद संभाल चुके हैं. केशुभाई पटेल का जन्म जूनागढ़ में 24 जुलाई 1928 को हुआ था. वे काफी कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन कर लिया था. केशुभाई पटेल ने साल 2012 में बीजेपी छोड़ दी थी और अपनी नई पार्टी 'गुजरात परिवर्तन पार्टी' बनाई थी. हालांकि, साल 2014 में केशुभाई पटेल ने अपनी पार्टी का विलय फिर से बीजेपी में कर दिया था.

 

2.हाल ही में किस देश ने मध्य एशियाई देशों में ''प्राथमिकता'' वाली विकास परियोजनाओं के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का घोषणा किया?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. भारत
d. बांग्लादेश
 

 उत्तर-c. भारत
भारत ने मध्य एशियाई देशों में ''प्राथमिकता'' वाली विकास परियोजनाओं के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का घोषणा किया. भारत ने आतंकवाद और उग्रवाद की आम चुनौतियों का सामना करने सहित संसाधन-समृद्ध इस क्षेत्र के साथ सहयोग को और विस्तार देने की भी प्रतिबद्धता जताई. भारत-मध्य एशिया वार्ता की दूसरी बैठक के दौरान भारत द्वारा वित्तीय सहायता की राशि के संबंध में घोषणा की गई.

 

3.यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड 2020 किसने जीता है?
a. ग्रीनपीस
b. ग्रेटा थुनबर्ग
c. नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन
d. ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन
 

उत्तर-d. ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन
भारतीय संगठन ने पर्यटन और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल दूर दराज के समुदायों को सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने वाले कोविड-19 महामारी के बीच भी जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने हेतु संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है. ग्लोबल हिमालयन एक्सपेडिशन (जीएचई) 2020 के यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड के विजेताओं में शामिल है. जीएचई सुदूर समुदायों तक सौर ऊर्जा लाने के लिए पर्यटन और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला दुनिया का पहला संगठन है.

 

Daily Current Affairs Quiz 29 Oct 2020 for NTPC IBPS SSC And All One Day Exams
Daily Current Affairs Quiz

4.किस राज्य सरकार ने बिना परमिट के राज्य में शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. पंजाब
b. गुजरात
c. बिहार
d. आंध्र प्रदेश
 

 उत्तर-d. आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश सरकार ने राजस्व का नुकसान रोकने के प्रयास के तहत एक आदेश जारी करके बिना आबकारी शुल्क (Excise duty) के भुगतान के अन्य राज्यों से शराब के परिवहन पर रोक लगा दी. यह पिछले साल अक्टूबर में जारी एक सरकारी आदेश की जगह लेगा जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को परमिट या लाइसेंस के बिना तीन बोतल शराब रखने की अनुमति दी गई थी. अब, यहां तक कि व्यक्तिगत उपयोग के लिए भी कोई राज्य के बाहर से शराब नहीं ला सकता है. सरकार के संज्ञान में आया था कि कई मामलों में राज्य के बाहर से शराब सीमा शुल्क, अन्य शुल्क आदि के भुगतान के बिना आंध्र प्रदेश में लायी जा रही थी.

 

5.किस देश ने हाल ही में भारतीय नौसेना को एफ-18 नौसैनिक लड़ाकू जेट देने की पेशकश की है?
a. चीन
b. अमेरिका
c. पाकिस्तान
d. नेपाल
 

उत्तर-.b. अमेरिका
अमेरिका ने भारतीय नौसेना को अपने विमान वाहक के लिए लड़ाकू जेट की आवश्यकताओं के लिए अपने एफ-18 नौसैनिक लड़ाकू जेट देने की पेशकश की है. भारतीय नौसेना ने कुछ साल पहले अपने आईएनएस विक्रमादित्य और निर्माणाधीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर सहित अपने विमान वाहक से संचालन के लिए 57 नौसेना लड़ाकू विमानों के अधिग्रहण में रुचि व्यक्त की थी.

 

6.किस राज्य ने अंतर्जातीय विवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन प्राप्त करने में मदद करने हेतु एक पोर्टल लॉन्च किया है?
a. पंजाब
b. बिहार
c. ओडिशा
d. दिल्ली
 

 उत्तर-.c. ओडिशा
ओडिशा सरकार ने अंतर्जातीय विवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन प्राप्त करने में मदद करने हेतु एक पोर्टल लॉन्च किया है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुमंगल वेब पोर्टल लॉन्च किया जो अंतर्जातीय जोड़ों को आवेदन के 60 दिन में प्रोत्‍साहन राशि दिलाने में मदद करेगा. उन्होंने ऐसे जोड़ों के लिए प्रोत्साहन राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने की घोषणा भी की.

 

7.दवा निर्माता कंपनी सैनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने अपने संभावित कोविड-19 टीके की कितने करोड़ खुराक कोवैक्स केंद्र को देने पर सहमित जताई है?
a. 20 करोड़ खुराक
b. 10 करोड़ खुराक
c. 12 करोड़ खुराक
d. 30 करोड़ खुराक
 

 उत्तर-.a. 20 करोड़ खुराक
दवा निर्माता कंपनी सैनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने अपने संभावित कोविड-19 टीके की 20 करोड़ खुराक कोवैक्स केंद्र को देने पर सहमित जताई है. कंपनी की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है और आने वाले कुछ महीनों में इसके तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैनोफी-जीएसके के टीके का परीक्षण अभी शुरुआती चरण में है और इसके परिणाम दिसंबर की शुरुआत में आने की संभावना है.

 

8.विश्व स्ट्रोक दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 15 जनवरी
b. 29 अक्टूबर
c. 10 सितम्बर
d. 20 मार्च
 

 उत्तर-b. 29 अक्टूबर
प्रतिवर्ष 29 अक्टूबरको विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्या उद्देश्य स्ट्रोक के बारे में जागरूकता फैलाना है. स्ट्रोक मस्तिष्क की धमनियों को प्रभावित करता है. विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रोक मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति की बाधा के कारण होता है. यह आक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में कटौती करता है.