This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

ssc cgl previous paper pdf download,railway ntpc previous paper,science pdf,history pdf,current affairs,gk notes,vyapam previous papers pdf,free download pdf,mpsi notes,mp constable previous paper pdf,daily current affairs,geography ,constitution,world history

Showing posts with label Economics. Show all posts
Showing posts with label Economics. Show all posts

Thursday, October 1, 2020

30 September 2020 Current Affairs

 30 September 2020 Current Affairs

1.विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    15 जनवरी
b.    10 मार्च
c.    20 मई
d.    29 सितम्बर
 

उत्तर-d. 29 सितम्बर
हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य लोगों में हृदय रोगों और उनके प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना है. दुनिया में लाखों लोग ऐसे हैं जो हार्ट की बीमारियों से जूझ रहें हैं. भारत में हर पांचवा व्यक्ति दिल का मरीज है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दिल की बीमारी की वजह से हर साल लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है. विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी.

2.अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरेशनल इंडिया ने हाल ही में किस देश में अपना कामकाज रोक दिया है?
a.    जापान
b.    अमेरिका
c.    भारत
d.    रूस
 

उत्तर-c. भारत
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरेशनल इंडिया ने हाल ही में भारत में अपना कामकाज रोक दिया है. संस्था ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने इस साल की शुरुआत में एक कार्रवाई के तहत उसके अकाउंट फ्रीज़ कर दिए थे, जिसके बाद उसे अपने अधिकतर स्टाफ को निकालना पड़ा. सरकार का कहना है कि इस संस्था ने Foreign Contribution (Regulation) Act के तहत कभी रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया है, जो विदेशी फंडिंग के लिए जरूरी होता है.

3.विदेश मामलों की संसदीय समिति का सदस्य हाल ही में किसे चुना गया है?
a.    हरसिमरत कौर बादल
b.    स्मृति ईरानी
c.    जयाप्रदा
d.    हेमा मालिनी
 

उत्तर-a. हरसिमरत कौर बादल
हाल ही में कृषि कानूनों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाली अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल को विदेश मामलों की संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है. हरसिमरत की पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने भी एनडीए से 22 साल पुराना नाता तोड़ लिया है.

4.कुवैत के किस शीर्ष राजनयिक व शासक का हाल ही में अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया?
a.    शेख सबाह अल अहमद
b.    शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह
c.    अनस-अल सालेह
d.    फिरोज खान
 

उत्तर-.a. शेख सबाह अल अहमद
कुवैत के शीर्ष राजनयिक व शासक शेख सबाह अल अहमद का 29 सितम्बर 2020 को अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 91 साल के थे. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. शेख सबाह का जन्म 16 जून 1929 को हुआ था. उन्हें 1963 में देश का विदेश मंत्री बनाया गया था. शेख सबा को आधुनिक कुवैत की विदेश नीति के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है.

5.भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के किस डायरेक्टर को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी के अध्यक्ष और एफटीआईआई गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर नियुक्त किया गया है?
a.    सलीम खान
b.    करण जौहर
c.    शेखर कपूर
d.    महेश भट्ट
 

उत्तर-c. शेखर कपूर
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर शेखर कपूर को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी के अध्यक्ष और एफटीआईआई गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर नियुक्त किया गया है. शेखर कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं. उन्होंने बीपी सिंह को रिप्लेस किया है. बीपी सिंह को कुछ दिन पहले ही The Indian Council for Cultural Relations (ICCR) की जनरल असेम्बली के लिए नामित किया गया था.



6.भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए बॉलीवुड के किस मेगास्टार को चुना है?
a.    अमिताभ बच्चन
b.    अजय देवगन
c.    सलमान खान
d.    सनी देओल
 

current affairs
istudytest

उत्तर-a. अमिताभ बच्चन
भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को चुना है. अभियान का लक्ष्य सीधे-साधे खाता धारकों को धोखेबाजों से धोखा देने से रोकना है. RBI की सार्वजनिक जागरूकता पहल के एक हिस्से के रूप में, नियामक ग्राहकों को क्या करें और क्या ना करें के बारे में सूचित करता रहेगा, जिन्हें उनके द्वारा सुरक्षित और सुनिश्चित रूप से लेन-देन करना है.

7.असम की किस पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री का हाल ही में निधन हो गया?
a.    सुमन चक्रवर्ती
b.    नंदिनी सत्पथी
c.    सैयदा अनवरा तैमूर
d.    मोना शर्मा
 

उत्तर-c. सैयदा अनवरा तैमूर
असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया. वे 83 वर्ष की थीं. वह राज्य की एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री भी थीं. वे 06 दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 तक राज्य की मुख्यमंत्री रहीं. इसके अलावा 1983 से 1985 तक असम के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रही थीं.

8.किस राज्य सरकार ने तंबाकू की खपत को कम करने और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a.    महाराष्ट्र
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    दिल्ली
 

उत्तर-.a. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. गौरतलब है कि इससे पूर्व छत्तीसगढ़ ने इस वर्ष की शुरुआत में सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि कर्नाटक ने साल 2017 में ही सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू के अन्य प्रकारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था. ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के अनुसार, सिगरेट का प्रयोग करने वालों में तकरीबन 68 प्रतिशत और बीड़ी का प्रयोग करने वाले लोगों में 17 प्रतिशत लोग खुली सिगरेट और बीड़ी की खरीद करते हैं.

9.अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 मार्च
b.    12 मार्च
c.    13 अप्रैल
d.    30 सितम्बर
 

उत्तर-.d. 30 सितम्बर
अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर साल 30 सितंबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य अनुवाद पेशे के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि उन भाषाओं के बारे में जागरूकता लाई जा सके जो हमारे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2020 का थीम 'संकट में दुनिया के लिए शब्दों की तलाश' करना है. अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर वर्ष 30 सितंबर को सेंट जेरोम की पुण्य तिथि पर मनाया जाता है. सेंट जेरोम बाइबल के अनुवादक थे.

10.बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाते हुए सभी कितने आरोपियों को बरी कर दिया है?
a.    32
b.    10
c.    15
d.    25
 

उत्तर-a. 32
सीबीआई की विशेष अदालत ने अयोध्या में 28 साल पहले विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में 30 सितंबर 2020 को फैसला सुना दिया. कोर्ट ने इस मामले में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण अडवाणी समेत 32 नेताओं को बरी कर दिया है. जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई की तरफ से पेश किए गए सबूत मजबूत नहीं थे. राम मंदिर के लिए होने वाले आंदोलन के समय 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था. इस मामले के तहत आपराधिक केस के साथ-साथ दीवानी मुकदमा भी चला. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 30 सितंबर 2010 को अयोध्या टाइटल विवाद में फैसला दिया था.

Tuesday, September 22, 2020

22September2020CurrentAffairs

 22 September 2020 Current Affairs for NTPC SSC IBPS.....

1.हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
a.    कनाडा
b.    नेपाल
c.    जापान
d.    रूस
 

उत्तर-a. कनाडा
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का टोरंटो में निधन हो गया. वे 91 वर्ष के थे. उन्होंने साल 1984 में देश के 17वें प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली थी. टर्नर का जन्म 1929 को इंग्लैंड में हुआ था. उन्होंने 1962 में कनाडा की राजनीति में प्रवेश किया और लिबरल पार्टी के लिए मॉन्ट्रियल सीट जीत हासिल की. वे अपने राजनीतिक करियर में 1968 से 1975 के दौरान प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के नेतृत्व में न्याय मंत्री और वित्त मंत्री सहित कई प्रमुख कैबिनेट पदों पर रहे.

 

2.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ ) के कार्यकारी निदेशक का सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है?
a.    अनिल अग्रवाल
b.    सीमांचल दास
c.    राहुल सचदेवा
d.    मोहन त्यागी
 

उत्तर-b. सीमांचल दास
सीमांचल दास को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ ) के कार्यकारी निदेशक का सलाहकार नियुक्त किया गया है. सीमांचल दास 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के अधिकारी हैं. दास आइएमएफ के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के तौर पर तीन साल तक काम करेंगे. दास वर्तमान समय में इनफोर्समेंट डाइरेक्ट्रेट (ईडी) के प्रमुख निदेशक हैं. सीमांचल दास 2014 से 2017 तक पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निजी सचिव के तौर पर भी कार्य कर कर चुके हैं.

 

3.अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 मार्च
b.    12 अप्रैल
c.    21 सितम्बर
d.    15 जून
 

उत्तर-c. 21 सितम्बर
हर साल 21 सितंबर का दिन दुनिया भर में 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' के तौर पर मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम रहे और अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष एवं झगड़ों से निपटारा हो सके. पहली बार इस दिवस को 1982 में कई राष्ट्रों, राजनीतिक समूहों, सैन्य समूहों और लोगों द्वारा मनाया गया. इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी बजाकर की जाती है.

 

4.हाल ही में किस देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण दूसरी बार देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया है?
a.    भारत
b.    चीन
c.    रूस
d.    इजराइल
 

उत्तर-.d. इजराइल
इजराइल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण दूसरी बार देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया है. इसका उद्देश्य देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाना है. इजराइल में पहला लॉकडाउन मार्च और अप्रैल में लागू किया गया था. इजराइल में पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति लगातार खराब हुई है. इसके तहत कई व्यापार बंद होंगे, लोगों के एक जगह जमा होने पर सीमा लागू होगी तथा कुल मिलाकर लोगों को उनके घरों के एक किलोमीटर के दायरे में सीमित किया जाएगा.

 

5.किस हाईकोर्ट ने हाल ही में हर्षवर्धन लोढ़ा को बड़ा झटका देते हुए एमपी बिड़ला समूह के सभी पदों से तत्काल हटाने का फैसला दिया है?
a.    कलकत्ता हाईकोर्ट
b.    पटना हाईकोर्ट
c.    दिल्ली हाईकोर्ट
d.    इलाहाबाद हाईकोर्ट
 

उत्तर-a. कलकत्ता हाईकोर्ट
कलकत्ता हाईकोर्ट ने हर्षवर्धन लोढ़ा को बड़ा झटका देते हुए एमपी बिड़ला समूह के सभी पदों से तत्काल हटाने का फैसला दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने एमपी बिड़ला एस्टेट के उत्तराधिकार को लेकर लंबित मुकदमे पर फैसला आने तक उनके समूह की किसी भी इकाई में कोई पद संभालने पर रोक लगा दी है. अदालत ने लोढ़ा पर समिति के किसी निर्णय या भविष्य में बहुमत से लिए ऐसे किसी फैसले में हस्तक्षेप करने से रोक लगा दी है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर प्रियंवदा देवी की संपत्ति से जुड़ा हो.

istudytest current affairs


 

6.हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने मोदी कैबिनेट से कृषि सम्बन्धी विधेयक का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a.    नरेन्द्र सिंह तोमर
b.    हरसिमरत कौर
c.    कैलाश चौधरी
d.    परषोत्तम रूपाला
 

उत्तर-b. हरसिमरत कौर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैबिनेट मंत्रिमंडल से हरसिमरत कौर के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री परिषद से हरसिमरत का इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत स्वीकार किया है. वे शिरोमणि अकाली दल की सदस्य और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं. हरसिमरत कौर ने तीन कृषि विधेयकों के विरोध में 17 सितम्बर 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.

 

7.हाल ही में किस देश ने लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक और वीचैट को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    बांग्लादेश
d.    अमेरिका
 

उत्तर-d. अमेरिका
अमेरिका ने हाल ही में लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक और वीचैट को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया. इसके कुछ हफ्ते पहले भारत ने भी देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए चीन के कई ऐप पर रोक लगा दी थी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 15 सितंबर तक टिकटॉक और वीचैट का मालिकाना हक किसी अमेरिकी कंपनी के पास नहीं आ जाने की स्थिति में इन्हें प्रतिबंधित करने के आदेश पर पिछले महीने हस्ताक्षर किए थे.

 

8.रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को कितने साल के लिए राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) का नया अध्यक्ष बनाया गया है?
a.    पांच साल
b.    चार साल
c.    तीन साल
d.    दो साल
 

उत्तर-d. दो साल
अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को दो साल के लिए राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) का नया अध्यक्ष बनाया गया है. एनटीआरओ तकनीकी संस्था है, जिन पर भू-स्थानिक और सैटेलाइट तस्वीर की जिम्मेदारी होती है. यह संस्था भारत सरकार के अधीन काम करती है. अनिल धस्माना 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. धस्माना ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को 1993 में ज्वाइन किया था.

 

9.भारत ने कोविड-19 महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने में मदद हेतु मालदीव को कितने करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी है?
a.    25 करोड़ डॉलर
b.    15 करोड़ डॉलर
c.    20 करोड़ डॉलर
d.    30 करोड़ डॉलर
 

उत्तर-a. 25 करोड़ डॉलर
भारत ने कोविड-19 महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने में मदद हेतु मालदीव को 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी है. यह सहायता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), माले को ट्रेजरी बांड की बिक्री के जरिये उपलब्ध करायी गयी. भुगतान को लेकर ट्रेजरी बिल की अवधि दस साल है. भारत ने कोवड-19 महामारी के दौरान निरंतर मालदीव को सहायता उपलब्ध करायी है. कोविड-19 महामरी से निपटने को लेकर डॉक्टरों और विशेषज्ञों का एक दल मार्च में मालदीव गया था.

 

10.हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (MMUY) का शुभारंभ किया है?
a.    बिहार
b.    पंजाब
c.    गुजरात
d.    दिल्ली
 

उत्तर-c. गुजरात
गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (MMUY) का शुभारंभ किया है. यह योजना राज्य में महिलाओं के समूहों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी. महिला उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 50,000 संयुक्त देयता और अर्निंग समूह (JLEG) का गठन किया जाएगा. इसी तरह, ग्रामीण क्षेत्रों में भी 50,000 ऐसे समूह बनाए जाएंगे. प्रत्येक समूह में 10 महिला सदस्य होंगे. समूहों को सरकार द्वारा ब्याज मुक्त ऋण की पेशकश की जाएगी.

Thursday, March 19, 2020

Economics Questions in Hindi for Competitive Exam


Q.1 भारत में सबसे संपत्ति वाला राज्य कौन हैं ?

(A) तमिल नाडु

(B) महाराष्ट्र

(C) केरला

(D) कर्नाटक

Ans .  B

Q.2 भारत का कितना % आबादी कृषि उद्योग पर निर्भर हैं ?

(A) 60%

(B) 70%

(C) 58.9%

(D) अन्य

Ans .  C

Q.3 राष्ट्रीय पधार्थ से सकल लाभ में कितना % कृषि उद्योग का योगदान है ?

(A) 17.5 %

(B) 17.9 %

(C) 20 %

(D) अन्य

Ans .  A

Q.4 GDP के आधार पर भारत का स्थान है ?

(A) 5

(B) 3

(C) 7

(D) 13

Ans .  C

Q.5 ppp (Purchasing Power Parity) के आधार पर भारत का स्थान है ?

(A) 4

(B) 9

(C) 7

(D) 3

Ans .  D

Q.6 GDP पर कैपिटा के आधार पर सबसे पहले स्थान पर कौन सा देश है ?

(A) लक्जमबर्ग

(B) संयुक्त राज्य अमेरिका

(C) क़तर

(D) अन्य

Ans .  C

Q.7 भारत में उच्चतम मानव विकास सूचकांक(HDI) किस राज्य में है ?

(A) गुजरात

(B) केरल

(C) तमिलनाडु

(D) महाराष्ट्र

Ans .  B

Q.8 निम्न में कौन-से देश में मिश्रित अर्थव्यवस्था है ?

(A) अमेरिका

(B) भारत

(C) चीन

(D) रूस


Ans .  B