This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

ssc cgl previous paper pdf download,railway ntpc previous paper,science pdf,history pdf,current affairs,gk notes,vyapam previous papers pdf,free download pdf,mpsi notes,mp constable previous paper pdf,daily current affairs,geography ,constitution,world history

Showing posts with label History. Show all posts
Showing posts with label History. Show all posts

Thursday, March 19, 2020

इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न

1. अंग्रेजी संसद में भारत सरकार अधिनियम कब पारित हुआ?
[A] 1852
[B] 1856
[C] 1858
[D] 1860
उत्तर - C
 1858

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1896 का अधिवेशन निम्नलिखित में किसके लिए विख्यात है?
[A] पहली बार राष्ट्रगान गाया गया।
[B] पहली बार राष्ट्रीय गीत गाया गया।
[C] पहली बार तिरंगा लहराया गया।
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर -B
1896 में पहली बार कांग्रेस के अधिवेशन में भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाया गया। वंदे मातरम बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ का अंश है। यह 1937 तक भारत का राष्ट्रीय गान रहा था।


3. निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल को भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता कहा जाता है?
[A] लार्ड विलियम बेंटिंक
[B] सर चार्ल्स मेटकाफ
[C] लार्ड ऑकलैंड
[D] लार्ड एलेनबोरो
उत्तर - B
सर चार्ल्स मेटकाफ 20 मार्च, 1835 से 4 मार्च, 1936 के बीच भारत के गवर्नर जनरल थे। उन्होंने प्रेस को पूर्ण स्वंतत्रता दी थी, इसलिए उन्हें भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता भी कहा जाता है।


4. समुद्री व्यापार के सन्दर्भ में कार्ताज़ व्यवस्था का उपयोग किसके द्वारा किया जाता था?
[A] डच
[B] फ़्रांसिसी
[C] अंग्रेज़
[D] पुर्तगाली
उत्तर - D
कार्ताज़ व्यवस्था का सम्बन्ध पुर्तगालियों द्वारा समुद्री व्यापार के लिए जारी किये गए व्यापार लाइसेंस से है। 20वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने भी “नेवीसर्ट” नामक व्यवस्था शुरू की थी।


5. सुरेद्रनाथ बनर्जी के बारे में निम्नलिखित में कौन सा कथन सही नहीं है?
[A] वे इंडियन नेशनल एसोसिएशन के सह-संस्थापक थे
[B] वे कलकत्ता के रिपन कॉलेज के संस्थापक थे
[C] उन्हें राष्ट्रीय चेतना के कांसेप्ट के लिए जाना जाता है
[D] उन्होंने आनंदमोहन बोस के साथ मिलकर साधारण ब्रह्मो समाज की स्थापना की
उत्तर - D
 उन्होंने आनंदमोहन बोस के साथ मिलकर साधारण ब्रह्मो समाज की स्थापना की । उपरोक्त दिए गये कथनों में से चौथा कथन गलत है। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के साथ मिलकर इंडियन नेशनल एसोसिएशन की स्थापना की थी। साधारण ब्रह्मो समाज की स्थापना आनंद मोहन बोस, शिवनाथ शास्त्री, शिव चन्द्र सेन, उमेश चन्द्र दत्ता ने की थी।



6. स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान रबिन्द्रनाथ टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि किस घटना के विरोध में वापस कर दी थी?
[A] बंगाल विभाजन
[B] जलियांवाला बाग़ हत्याकांड
[C] भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मृत्युदंड
[D] उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर - D
रबिन्द्रनाथ टैगोर को 1915 में ब्रिटिश सरकार ने नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया था। 13 अप्रैल, 1919 जलियांवाला बाग़ हत्याकांड से आहत होकर उन्होंने नाइटहुड की उपाधि वापस कर दी, इस सन्दर्भ में उन्होंने लार्ड चेम्सफोर्ड को पत्र लिखा था।


7. मुस्लिमो के लिए अलग मतदाता दल के लिए किस कांग्रेस अधिवेशन को जाना जाता है?
[A] कराची अधिवेशन, 1913
[B] बॉम्बे अधिवेशन, 1915
[C] लखनऊ अधिवेशन, 1916
[D] कलकत्ता अधिवेशन, 1917
उत्तर -  C
1916 के लखनऊ अधिवेशन में मुस्लिमो के लिए अलग मतदाता दल की व्यवस्था की गयी थी। इस अधिवेशन में कांग्रेस के दो धड़ों गर्म दल और नर्म दल को वार्ता के लिए एक मंच पर लाया  गया था। अम्बिका प्रसाद मजूमदार इस अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष थे।


8. भारत में पहली यूरोपीय बस्ती किस स्थान पर स्थापित की गयी थी?
[A] कोच्ची
[B] चिनसुरा
[C] सूरत
[D] चेन्नई
उत्तर - A
केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित कोच्ची फोर्ट भारत में पहली यूरोपीय बस्ती थी। यह जल से घिरा हुआ स्थान है, यह कोच्ची के दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

9. निम्नलिखित में से किस राज्य ने अंग्रेजों को मुक्त व्यापार के लिए सुनहरा फरमान जारी किया?
[A] हैदराबाद
[B] बीजापुर
[C] गोलकुंडा
[D] अहमदनगर
उत्तर - C
1632 में अंग्रेजों को गोलकुंडा का साथ मुक्त व्यापार करने का सुनहरा फरमान प्राप्त हुआ। इसके लिए शुल्क 500 पैगोडा प्रतिवर्ष था।

10. सल्बाई की संधि किस युद्ध से सम्बंधित है?
[A] प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध
[B] प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध
[C] द्वितीय-आंग्ल-मराठा युद्ध
[D] द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध
उत्तर - B
 प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध के बाद 17 मई, 1782 को सल्बाई की संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि पर मराठा साम्राज्य के प्रतिनिधियों और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि के द्वारा अंग्रेजों ने सलसेत और ब्रोच पर अपना नियंत्रण कायम रखा।