This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

ssc cgl previous paper pdf download,railway ntpc previous paper,science pdf,history pdf,current affairs,gk notes,vyapam previous papers pdf,free download pdf,mpsi notes,mp constable previous paper pdf,daily current affairs,geography ,constitution,world history

Thursday, October 15, 2020

Daily Current Affairs Quiz 14 Oct 2020

Daily Current Affairs Quiz 14 Oct 2020 for NTPC IBPS SSC And all one day exams

1.हाल ही में किस दवा कंपनी ने कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को फिलहाल रोक दिया है?
a.    जॉनसन एंड जॉनसन
b.    फाइजर
c.    बायर
d.    जेनेटेक
 

उत्तर-.a. जॉनसन एंड जॉनसन
अमेरिका की चिकित्सा उपकरण विनिर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को फिलहाल रोक दिया है. इस महीने की शुरुआत में, जॉनसन एंड जॉनसन अमेरिका में वैक्सीन तैयार करने वाली उन कंपनियों की सूची में शामिल हुआ, जो प्रायोगिक कोरोना वैक्सीन परीक्षण से आगे बढ़ते हुए मानव परीक्षण चरण में पहुंचा. जॉनसन एंड जॉनसन की एडी26-सीओवी2-एस वैक्सीन अमेरिका में चौथी ऐसी वैक्सीन है, जो क्लिनिकल ट्रायल के अंतिम चरण में है.

2.हाल ही में भारत और किस देश ने ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना के क्रियान्वयन हेतु लगभग 2,900 करोड़ रुपये के कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर किए?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    मालदीव
d.    जापान
 

उत्तर-c. मालदीव
भारत और मालदीव ने हाल ही में ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए लगभग 2,900 करोड़ रुपये के कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह मालदीव की सबसे बड़ी कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा परियोजना होगी. इससे पहले मालदीव ने कोरोना काल में भारत से मिली आर्थिक मदद के लिए आभार जताया था. भारत-मालदीव के संबंध सौहार्दपूर्ण रहे हैं, जहाँ प्राचीन काल से ही दोनों देशों के बीच भाषायी, सांस्कृतिक, धार्मिक और वाणिज्यिक जैसे साझा संबंध रहे हैं.

3.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा तैयार निम्न में से कितने पुलों का एक साथ उद्घाटन किया है?
a.    44
b.    50
c.    52
d.    38
 

उत्तर-a. 44
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए 44 पुलों का लोकार्पण किया. बीआरओ ने एक साल में 54 पुलों का निर्माण करके रेकॉर्ड बनाया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि एक साथ इतनी संख्या में पुलों का उद्घाटन और टनल का शिलान्यास, अपने आप में एक बड़ा रेकॉर्ड है. सात राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित ये पुल कनेक्टिविटी और विकास के एक नए युग की शुरुआत करेंगे. रक्षामंत्री ने जिन पुलों को उदघाटन किया उनमें 10 पुल जम्मू-कश्मीर में, 7 पुल लद्दाख में, 2 पुल हिमाचल प्रदेश में, 4 पुल पंजाब में, 8 पुल उत्तराखंड में, 8 पुल अरूणाचल प्रदेश‌ में और 4 पुल सिक्किम में हैं.

4.विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के चलते लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से किस देश को 400 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    बांग्लादेश
 

उत्तर-a. भारत
विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के चलते लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से भारत को 400 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है. विश्व बैंक की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा पढ़ाई को होने वाला नुकसान अलग है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा हालात में दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्कूलों के बंद रहने से 62 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता है.



5.हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के किस पूर्व कप्तान का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a.    अनिरुद्ध थापा
b.    बाईचुंग भूटिया
c.    कार्लटन चैपमैन
d.    मेहताब हुसैन
 

Daily Current Affairs Quiz 14 Oct 2020 for NTPC IBPS SSC for all one day exams
Daily Current Affairs Quiz

उत्तर-c. कार्लटन चैपमैन
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कार्लटन चैपमैन की कप्तानी में 1997 में भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियंस ट्रोफी जीती थी. भारत के लिए उन्होंने 39 मैच खेले और छह गोल किए, जिसमें से पांच तब किए जब वह टीम के कप्तान थे. वह भारत की उस टीम का हिस्सा थे जिसने मद्रास में खेले सैफ खेल (1995), कोच्चि में नेहरू कप (1997) और मडगांव में सैफ चैंपियनिशप (1999) में जीत हासिल की थी.

6.भारत को वर्ष 2020 के असमानता घटाने की प्रतिबद्धता सूचकांक (Commitment to Reducing Inequality Index) में 158 देशों में से कितने स्थान पर रखा गया है?
a.    129वें
b.    139वें
c.    149वें
d.    125वें
 

उत्तर-a. 129वें
भारत को साल 2020 के असमानता घटाने की प्रतिबद्धता सूचकांक (Commitment to Reducing Inequality Index) में 158 देशों में से 129 वें स्थान पर रखा गया है. यह सूचकांक का तीसरा संस्करण है, जो COVID-19 के समय में असमानता से निपटने पर केंद्रित है. वर्ष 2020 के CRI सूचकांक में नॉर्वे शीर्ष स्थान पर रहा है. 158 वें स्थान पर काबिज दक्षिण सूडान सूचकांक में सबसे कम रैंकिंग वाला देश है.

7.हाल ही में किस देश को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा गया?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    भारत
d.    पाकिस्तान
 

उत्तर-d. पाकिस्तान
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने घोषणा की कि पाकिस्तान को संगठन की “ग्रे सूची” के तहत रखा जायेगा. एफएटीएफ के एशिया-प्रशांत समूह ने “Follow up report on mutual evaluation of Pakistan” शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रस्तुत की. पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में डालने का फैसला इस रिपोर्ट के आधार पर लिया गया था. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंक के वित्त पोषण और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने की प्रभावशीलता पर पाकिस्तान की प्रगति 2019 की तुलना में काफी हद तक अपरिवर्तित रही.

8.अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (International Day for Disaster Reduction) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    12 मार्च
c.    13 अक्टूबर
d.    15 अप्रैल
 

उत्तर-c. 13 अक्टूबर
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 13 अक्टूबर को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है. यह दिन जोखिम-जागरूकता और आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा जोखिम-जागरूकता और आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु किए गए आह्वान के बाद से 1989 में अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाए जाने की शुरुआत की गई थी.

9.हाल ही में किस देश की सरकार ने दुष्कर्म के मामलों में मृत्यु दंड की सजा देने का फैसला किया है?
a.    नेपाल
b.    बांग्लादेश
c.    रूस
d.    पाकिस्तान
 

उत्तर-.b. बांग्लादेश
बांग्लादेश की सरकार ने दुष्कर्म के मामलों में मृत्यु दंड की सजा देने का फैसला किया है. बांग्लादेश में हिंसक दुष्कर्म की घटनाओं के बढ़ने के कारण हाल ही में राजधानी ढाका और अन्य जगहों पर इसके विरोध में प्रदर्शन हुए हैं. मानवाधिकारों की संस्था की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में दुष्कर्म की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है.

10.किस राज्य सरकार ने हाल ही में जल परीक्षण के लिए मोबाइल वैन सेवा शुरू की?
a.    बिहार
b.    झारखंड
c.    हरियाणा
d.    उत्तर प्रदेश
 

उत्तर-.c. हरियाणा
हरियाणा सरकार ने जल की गुणवत्ता के परीक्षण के मद्देनजर अति आधुनिक 'चलित जल परीक्षण प्रयोगशाला वैन' की शुरुआत की है. यह वैन जल परीक्षण की बहु-आयामी प्रणाली से लैस है, जिसमें सेंसर और विभिन्न उपकरण लगे हैं. यह जानकारी जल शक्ति मंत्रालय ने दी. हरियाणा में पानी की गुणवत्ता मुख्य रूप से पूरी तरह से घुलनशील ठोस पदार्थ (टीडीएस), फ्लोराइड, नाइट्रेट, लौह और क्षारीयता से प्रभावित है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 'जल जीवन मिशन' के तहत किए जा रहे कार्यों का उद्देश्य वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण आवास में नल द्वारा जल प्रदान करना है.

Wednesday, October 14, 2020

Daily Current Affairs Quiz 13 Oct 2020

 Daily Current Affairs Quiz 13 Oct 2020 for NTPC IBPS SSC And all one day exams

1.फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन की तरफ से भारत के कितने समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग के लिए चुना गया है?
a.    10
b.    12
c.    8
d.    11
 

उत्तर-c. 8
भारत के आठ समुद्री तटों को प्रतिष्ठित 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है. इसमें गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत पांच राज्यों के तट शामिल हैं. इसके साथ ही भारत दुनिया के उन 50 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास ब्लू फ्लैग दर्जे वाले स्वच्छ समुद्री तट मौजूद हैं.

2.निम्न में से किस टेनिस खिलाड़ी ने रिकॉर्ड 13वीं बार फ्रेंच ओपन सिंगल्स खिताब जीत लिया है?
a.    राफेल नडाल
b.    नोवाक जोकोविच
c.    एंडी मरे
d.    डेनिस शापोवालोव
 

उत्तर-a. राफेल नडाल
राफेल नडाल ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में मात दे अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता. इस खिताबी जीत के साथ नडाल ने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. इससे पहले मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड फेडरर के नाम था.

3.हाल ही में किस क्रिकेटर ने टी-20 में 10 हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गये है?
a.    शाहिद अफरीदी
b.    दिनेश चंदीमल
c.    शोएब मलिक
d.    हार्दिक पांड्या
 

Daily Current Affairs Quiz 13 Oct 2020
Daily Current Affairs Quiz 13 Oct 2020
उत्तर-c. शोएब मलिक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया. वे इस प्रारूप में 10 हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं.मलिक टी-20 में 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले बल्लेबाज हैं. उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल टी-20 लीग में 44 गेंद पर 74 रन की पारी खेली और टी-20 में 10 हजार रन पूरा किया.

4.अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    12 मार्च
b.    15 अप्रैल
c.    11 अक्टूबर
d.    20 जनवरी


 

उत्तर-c. 11 अक्टूबर
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मूल उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 2012 से मनाया जा रहा है. इस साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम- “हमारी आवाज और हमारा समान भविष्य” है.

5.हाल ही में किस राज्य सरकार ने जगन्ना विद्या कनुका योजना लांच की है?
a.    आंध्र प्रदेश
b.    बिहार
c.    झारखंड
d.    पंजाब
 

उत्तर-a. आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने जगन्ना विद्या कनुका योजना लांच की है. राज्य सरकार ने योजना के लिए 650 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इस योजना के तहत राज्य सरकार 43.32 लाख सरकारी स्कूली छात्रों को स्कूल किट प्रदान करेगी.

6.लैंसेट रिपोर्ट के अनुसार, कौन सा देश साल 2050 तक जापान को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    भारत
d.    बांग्लादेश
 

उत्तर-c. भारत
भारत साल 2050 तक जापान को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और इस स्थान पर वह अपने आप को साल 2100 तक बरकरार रख सकता है. मेडिकल जर्नल लैंसेट द्वारा पब्लिश एक स्टडी से यह बात सामने आयी है. लैंसेट की स्टडी ने कुल जीडीपी के लिए परिदृश्यों में देशों की वर्किंग ऐज पॉप्युलेशन के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है. गौरतलब है कि साल 2017 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सातवें पायदान पर थी. लैंसेट की स्टडी के अनुसार, साल 2030 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर होगी.

7.हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत बैटरी से चलने वाले वाहनों को रोड टैक्स से छूट दे दी है?
a.    झारखंड
b.    दिल्ली
c.    उत्तर प्रदेश
d.    मध्य प्रदेश
 

उत्तर-b. दिल्ली
दिल्ली सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत बैटरी से चलने वाले वाहनों को रोड टैक्स से छूट दे दी है. दिल्ली सरकार के इस कदम से राजधानी में इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और तीन पहिया वाहन चलाना सस्ता हो जाएगा. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है. साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी.

8.हाल ही में किस देश ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ संबंध सामान्य बनाने को लेकर हुए समझौते को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दे दी?
a.    इजराइल
b.    इराक
c.    चीन
d.    नेपाल
 

उत्तर-.a. इजराइल
इजराइल सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए किए गए समझौते को सोमवार को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी. दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौते को अब संसद से मंजूरी दिलानी होगी. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहे सहयोग पर चर्चा की. इन क्षेत्रों में निवेश, पर्यटन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं.

9.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में मांग को बढ़ावा देने हेतु कितने हजार करोड़ रूपये की योजनाओं की घोषणा की?
a.    53 हजार करोड़ रूपये
b.    73 हजार करोड़ रूपये
c.    93 हजार करोड़ रूपये
d.    79 हजार करोड़ रूपये
 

उत्तर-b. 73 हजार करोड़ रूपये
वित्त  मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में उपभोक्ता मांग में लगभग 73 हजार करोड रूपये तक की वृद्धि के लिए पांच बडी योजनाओं की घोषणा की है. नये प्रस्तावों के तहत मांग में वृद्धि के लिए एलटीसी (अवकाश यात्रा रियायत) वाउचर और फेस्टिवल एडवांस दिया जाएगा. केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा पूंजीगत व्यय के लिए अतिरिक्त 37 हजार करोड रूपये दिये जायेंगे. सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी की 2018-21 ब्लॉक अवधि के लिए दस दिन की छुट्टी के बदले नकद भुगतान किया जाएगा और पात्रता के अनुसार यात्रा किराया दिया जाएगा.

10.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल समारोह में राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उनके सम्मान में कितने रुपए का स्मा‍रक सिक्का जारी किया?
a.    200 रुपये
b.    300 रुपये
c.    100 रुपये
d.    500 रुपये
 

उत्तर-.c. 100 रुपये
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 अक्टूबर 2020 को एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया. विजया राजे सिंधिया को ग्वालियर की राजमाता के तौर पर जाना जाता है. यह सिक्का उनकी जन्म शताब्दी पर जारी किया गया है. इस मौके पर पीएम ने कहा कि विजया राजे सिंधिया देश की आजादी के पहले और उसके बाद भी भारतीय राजनीति का अहम हिस्सा रहीं.

Tuesday, October 13, 2020

Daily Current Affairs Quiz 12 Oct 2020

Daily Current Affairs Quiz 12 Oct 2020 for NTPC IBPS SSC and all one day exams

1.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्य्मंत्री सौर स्वरोजगार योजना’ का शुभारंभ किया?
a.    पंजाब
b.    झारखंड
c.    गोवा
d.    उत्तराखंड
 

उत्तर-d. उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की शुरुआत की. यह योजना युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही हरित ऊर्जा के उत्पादन को भी बढ़ावा देगी. यह योजना मुख्य रूप से प्रवासी कामगारों और युवाओं को लक्षित करती है जो लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न शहरों से अपनी नौकरी छोड़कर अपने घरों को लौट गए हैं. योजना के प्रत्येक लाभार्थी को 25 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र भी आवंटित किया जाना है.

2.शांति के लिए नोबेल पुरस्कार 2020 निम्न में से किसे प्रदान किया गया है?
a.    वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम
b.    ग्रेटा थनबर्ग
c.    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
d.    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
 

उत्तर-a. वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम
नार्वे की नोबेल कमिटी ने इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार से वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को सम्मानित किया. इस संस्था द्वारा भूख की समस्या से निपटने हेतु किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के तहत यह सम्मान दिया गया है. पिछले साल इथियोपिया के प्रधानमंत्री एबी अहमद अली को इस सम्मान से नवाजा गया था. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने साल 2019 में 88 देशों में करीब 100 मिलियन लोगों को सहायता पहुंचाई थी जो गंभीर भुखमरी के शिकार थे. ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित संयुक्त राज्य एजेंसी है.

3.विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    10 अक्टूबर
c.    12 मार्च
d.    15 अप्रैल
 

उत्तर-b. 10 अक्टूबर
हर साल 10 अक्टूबर को पूरे विश्व में विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस मनाया जाता है. ये दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ के मुद्दों के बारे में जागरुकता बढ़ सके और मानसिक स्वास्थ्य के सहयोगात्मक प्रयासों को संगठित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है. इसकी शुरुआत विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ ने 10 अक्तूबर 1992 को की थी.

4.कांग्रेस ने हाल ही में असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को कितने साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है?
a.    पांच साल
b.    दो साल
c.    तीन साल
d.    छह साल
 

उत्तर-d. छह साल
कांग्रेस ने हाल ही में असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के लिए निष्कासित किया गया है. राजदीप गोवाला राज्य के बराक घाटी के लखीपुर से पार्टी के विधायक हैं. एआईसीसी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक राजदीप गोवाला के पार्टी से छह साल की अवधि के लिए निष्कासन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

Daily Current Affairs Quiz 12 Oct 2020 for NTPC IBPS SSC and all one day exams
Daily current affairs quiz


5.भारत और अमेरिका के बाद निम्न में से किस देश ने टिकटॉक ऐप को बैन कर दिया है?
a.    नेपाल
b.    बांग्लादेश
c.    पाकिस्तान
d.    भूटान
 

उत्तर-c. पाकिस्तान
पाकिस्तान ने टिकटॉक को बैन करने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टिक टॉक द्वारा गैरकानूनी ऑनलाइन कंटेंट पर रोक लगाने के लिए कोई भी कदम न उठाए जाने के कारण ये कार्रवाई की गई है. वीडियो शेयरिंग ऐप को पाकिस्तान में अश्लीलता फैलाने के कारण ब्लाक किया गया है. हालांकि पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी का यह भी कहना है कि उसने सुरक्षा नहीं, संस्कृति के लिए यह फैसला किया है.

6.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों समूह 'ख' के पदों पर कितने फीसदी आरक्षण दिए जाने की घोषणा की है?
a.    7 फीसदी
b.    10 फीसदी
c.    5 फीसदी
d.    2 फीसदी
 

उत्तर-c. 5 फीसदी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों समूह 'ख' के पदों पर 5 फीसदी आरक्षण दिए जाने की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए प्रदेश सरकार ने अनुमति दे दी है. इस 5 फीसदी आरक्षण में थल सेना, नौसेना, वायु सेना, तीनों सेवाओं से रिटायर और पूर्व सैन्यकर्मी शामिल होंगे. यह आरक्षण समूह 'ख' के कर्मचारियों के लिए की गई है.

7.भारतीय मूल के विख्यात शिक्षाविद श्रीकांत दातार को किस स्कूल का डीन नामित किया गया है?
a.    हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
b.    गार्गी कॉलेज
c.    स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल
d.    लंदन बिजनेस स्कूल
 

उत्तर-a. हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
भारतीय मूल के श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूनल का नया डीन नियुक्तस किया गया है. वह एक जनवरी 2021 से यह पद संभालेंगे. श्रीकांत दातार काफी लंबे समय से इस बिजनेस स्कूोल से जुड़े हैं और अपनी जिंदगी के 25 साल इसे दे चुके हैं. हार्वर्ड बिजनेस स्कूकल के नाम पर 112 साल का इतिहास है और श्रीकांत दातार इसके 11वें डीन हैं. श्रीकांत दातार हार्वर्ड बिजनेस स्कूेल के प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

8.किस राज्य ने देश में पहला ‘हर घर जल‘ राज्य बनने का अनूठा गौरव हासिल किया है?
a.    पंजाब
b.    दिल्ली
c.    गोवा
d.    बिहार
 

उत्तर-c. गोवा
गोवा ने देश में पहला ‘हर घर जल‘ राज्य बनने का अनूठा गौरव हासिल किया है. गोवा ने सफलतापूर्वक 2.30 लाख ग्रामीण परिवारों को कवर करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 100 प्रतिशत चालू घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) उपलब्ध कराया है. सरकार के जल जीवन मिशन का लक्ष्य साल 2024 तक सभी गांवों को पाइप से पानी मुहैया कराना है. गोवा ने ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक 100 प्रतिशत घरों को नल कनेक्शन मुहैया कराया है. जल जीवन मिशन मिशन का लक्ष्य ग्रामीण समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना और रहन-सहन की कठिनाइयां दूर करना है.

9.किस राज्य सरकार की कैबिनेट ने राजधानी में ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी है?
a.    बिहार
b.    झारखंड
c.    केरल
d.    दिल्ली
 

उत्तर-d. दिल्ली
दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने राजधानी में ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. इसके तहत अब किसी भी प्रोजेक्ट में आने वाले पेड़ों में से 80 प्रतिशत को ट्रांसप्लांट करना अनिवार्य होगा. प्रोजेक्ट में आने वाले पेड़ों में से 80 प्रतिशत को ट्रांसप्लांट करने के साथ ही जितने पेड़ काटे जाएंगे, उससे दस गुना पौधे लगाने होंगे. दिल्ली सरकार ट्रांसप्लांटेशन करने वाली एजेंसियों का पैनल बनाएगी और संबंधित विभाग इनमें से किसी भी एजेंसी से काम करा सकेंगे.

10.हाल ही में किस देश ने रुद्रम-1 एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    भारत
d.    रूस
 

उत्तर-c. भारत
भारत ने हाल ही में सफलतापूर्वक लड़ाकू विमान सुखोई-30 से रुद्रम-1 एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया. इस मिसाइल को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने तैयार किया है. यह मिसाइल हवा में भारतीय लड़ाकू विमान की मारक क्षमता को बढ़ाएगी और टैक्टिकल कैपेबिलिटी को भी बढ़ाएगी. भारत में बनाई गई ये ऐसी पहली मिसाइल है, जो किसी भी ऊंचाई से दागी जा सकती है.

Saturday, October 10, 2020

Weekly Current Affairs 05 October to 11 October 2020

Weekly Current Affairs 05 October to 11 October 2020 for NTPC IBPS SSC And all one day exams...



•    केंद्र सरकार ने हाल ही में जिसे RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है- एम. राजेश्वर राव

•    केंद्र सरकार ने तीन प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और जिसको एमपीसी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है- शशांक भिडे

•    केंद्र सरकार ने जे. वेंकटरमू को जितने साल के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया है- तीन साल

•    हाल ही में जिस देश ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया है- रूस

 

•    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और जिस देश के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौते (एमओसी) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है- जापान

•    भारतीय वायु सेना दिवस जिस दिन मनाया जाता है-08 अक्टूबर

•    हाल ही में जिस भारतीय महिला पहलवान ने हरियाणा के खेल और युवा विभाग में उपनिदेशक पद से इस्तीफा दे दिया- बबीता फोगाट

•    केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से जितने फीसदी जनता के साथ सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है-50 फीसदी

•    यूजीसी ने हाल ही में देश के जितने विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है-24

weekly current affairs for ntpc ssc ibps
Weekly current affairs
 

•    हाल ही में अमेरिका के जिस मशहूर सिंगर का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया- जॉनी नैश

•    हाल ही में जिस राज्य के मुख्यमंत्री ने किसान रथ मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है- असम

•    भारतीय रिजर्व बैंक ने जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर के छिब्बर का कार्यकाल जितने महीने के लिये बढ़ा दिया है- छह महीने

•    विश्व दृष्टि दिवस जिस दिन मनाया जाता है- अक्टूबर के दूसरे गुरुवार

•    हाल ही में अफगानिस्तान और जिस देश ने पंज तथा आमू दरिया नदी बेसिन के अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण हेतु किये जाने वाले प्रयासों को मज़बूती प्रदान करने के लिये एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं- ताजिकिस्तान

•    यूरोपीय संघ की संसद ने 2030 तक जितने प्रतिशत उत्सर्जन में कटौती के लिए मतदान किया-60 प्रतिशत

•    फ़ोर्ब्स की तरफ से जारी रैंकिंग में जो लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहला स्थान पर हैं- मुकेश अंबानी

•    हाल ही में जिस केंद्रीय मंत्री एवं एलजेपी नेता का 74 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया है- रामविलास पासवान

•    विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में जितने प्रतिशत गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है-9.6 प्रतिशत

•    युद्ध सेवा मेडल पाने वाली पहली महिला जो बन गयीं हैं- मिंटी अग्रवाल

•    विश्व डाक दिवस (World Post Day) जिस दिन मनाया जाता है-09 अक्टूबर

•    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार क्षतिपूर्ति उपकर (Compensation cess) से प्राप्त जितने करोड़ रुपये का वितरण राज्यों के बीच किया जाएगा-20,000 करोड़ रुपये

•    हाल ही में जिस देश ने ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया- भारत

•    भारत वर्तमान में जिस देश के साथ हल्के वजन के टैंकों का अधिग्रहण करने के लिए वार्ता कर रहा है- रूस

•    विश्व कपास दिवस जिस दिन मनाया जाता है-7 अक्टूबर

•    केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर देश के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जितने दिन के अभियान का शुभारंभ किया है-100 दिन

•    केंद्र सरकार ने हाल ही में एसबीआई का चैयरमैन जिसे नियुक्त किया है- दिनेश कुमार खारा

•    2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से जिन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है- रोजर पेनरोस, राइनहार्ड गेनजेल और आंद्रे गेज

•    अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (अदिया), रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल में 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए जितने करोड़ रुपये का निवेश करेगी-5,512.50 करोड़ रुपये

•    जिस राज्य सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम की घोषणा की- गुजरात

•    भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने सभी खेल प्रशिक्षकों से एक वर्ष में जितने बार फिटनेस टेस्ट- कराने को कहा है- दो बार

•    हाल ही में जिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक शिखर सम्मेलन “RAISE 2020” का उद्घाटन किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

•    इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने हाल ही में जिस भारतीय उद्योगपति को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया है- रतन टाटा

•    भारत सरकार की ओर से गांधी जयंती पर जिस देश को 41 एंबुलेंस और छह स्कूल बसें उपहार में दी गईं- नेपाल

•    रिलायंस लाइफ साइंसेज ने ऐसी RT-PCR किट विकसित की है, जो करीब जितने घंटे में कोविड-19 की जांच का परिणाम दे देती है- 2  घंटे

•    विश्व आवास दिवस जिस दिन मनाया जाता है- अक्टूबर के पहले सोमवार

•    जिन तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2020 के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान हेतु नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है- हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस

•    भारत और जिस देश ने विकासशील देशों में कोविड-19 की दवाओं का उत्पादन आसान बनाने हेतु विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से नियमों में राहत मांगी है- दक्षिण अफ्रीका

•    हाल ही में जिस देश की महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में लगातार 20वीं जीत दर्ज की है- ऑस्ट्रेलिया

•    फोर्ब्स की सबसे प्रभावी मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) की सूची में जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है- रवि संथानम

•    हाल ही में भारतीय निशानेबाज यशस्विनी सिंह ने पांचवे अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी में जो पदक जीता है-स्वर्ण पदक

•    अमेरिका ने जिस देश के व्यक्तियों के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है- सीरिया

•    इसरो साल 2025 में जिस ग्रह पर अंतरिक्ष मिशन शुरू करने की योजना बना रहा है- शुक्र ग्रह

•    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कुशल COVID-19 प्रबंधन के लिए जिस भारतीय राज्य सरकार की प्रशंसा की है- ओडिशा

•    भारत ने औषधियों में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल सेफ्ट्रिजोन सोडियम स्टेराइल की जिस देश से कथित डंपिंग की जांच शुरू की है- चीन

•    विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers Day) जिस दिन मनाया जाता है-05 अक्टूबर

•    आईपीएल में सुरेश रैना को पीछे छोड़कर जो सबसे ज्यादा 194 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं- महेंद्र सिंह धोनी

•    स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020 में जिस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है- गुजरात

•    हाल ही में आईपीएल में 5000 रन पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज जो बन गए- रोहित शर्मा

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में जिस सुरंग का उद्घाटन किए- अटल सुरंग

•    नासा ने भारतीय मूल की जिस दिवंगत अंतरिक्ष यात्री के नाम पर एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष यान लॉन्च किया- कल्पना चावला

Daily Current Affairs 09 Oct 2020 Quiz

 Daily Current Affairs 09 Oct 2020 for Ntpc SSC IBPS and all one day exams....


Daily Current Affairs 09 Oct 2020 Quiz
Daily current affairs


1.फ़ोर्ब्स की तरफ से जारी रैंकिंग में कौन लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहला स्थान पर हैं?
a.    अनिल अंबानी
b.    मुकेश अंबानी
c.    गौतम अडानी
d.    शिव नाडार
 

उत्तर-b. मुकेश अंबानी
फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है. पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम शामिल हैं. उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है. फोर्ब्स की लिस्ट में 25.2 अरब डॉलर की सपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं. तीसरे नंबर पर शिव नाडार का नाम शामिल है. इनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है.

2.हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री एवं एलजेपी नेता का 74 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया है?
a.    रामविलास पासवान
b.    सत्यानंद शर्मा
c.    राजेंद्र सिंह
d.    भगवान सिंह कुशवाहा
 

उत्तर-.a. रामविलास पासवान
केंद्रीय मंत्री एवं एलजेपी नेता रामविलास पासवान का निधन हो गया. वे 74 वर्ष के थे. रामविलास पासवान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. 5 जुलाई 1946 को जन्मे  रामविलास पासवान लगातार नौ बार लोक सभा के सांसद बने. 1977 के चुनाव में बिहार के हाजीपुर से उन्हों ने रिकॉर्ड साढ़े पांच लाख मतों से अधिक वोटों से चुनाव जीता था. उन्होंेने 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया और उस साल बिहार के हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंचने 29 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया.

3.विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में निम्न में से कितने प्रतिशत गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है?
a.    5.6 प्रतिशत
b.    4.6 प्रतिशत
c.    9.6 प्रतिशत
d.    7.6 प्रतिशत
 

उत्तर-c. 9.6 प्रतिशत
विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.6 प्रतिशत गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है. विश्वबैंक ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति इससे पहले के किसी भी समय की तुलना में काफी खराब है. उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनियों व लोगों को आर्थिक झटके लगे हैं. इसके साथ ही महामारी के प्रसार को थामने के लिये देश भर में लगाये गये लॉकडाउन का भी प्रतिकूल असर पड़ा है.

4.युद्ध सेवा मेडल पाने वाली पहली महिला निम्न में से कौन बन गयीं हैं?
a.    अवनि चतुर्वेदी
b.    मिंटी अग्रवाल
c.    भावना कंठ
d.    शिवांगी सिंह
 

उत्तर-b. मिंटी अग्रवाल
मिंटी अग्रवाल को एयरफोर्स डे पर युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया. वह पहली महिला हैं जिन्हें युद्ध सेवा पदक मिला है. वायु सेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने मिंटी अग्रवाल को पदक से सम्मानित किया. बालाकोट एयर स्ट्राइक की कार्रवाई में स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल ने उड़ान नियंत्रक की अहम भूमिका निभाई थी.

5.विश्व डाक दिवस (World Post Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    09 अक्टूबर
b.    10 जनवरी
c.    15 मार्च
d.    20 अप्रैल
 

उत्तर-a. 09 अक्टूबर
विश्व डाक दिवस हर साल 09 अक्टूबर को मनाया जाता है. डाक सेवाओं की उपयोगिता और इसकी संभावनाओं को देखते हुए ही हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की ओर से मनाया जाता है. विश्व डाक दिवस का उद्देश्य ग्राहकों के बीच डाक विभाग के उत्पाद के बारे में जानकारी देना, उन्हें जागरूक करना और डाकघरों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है. विश्व डाक दिवस का इतिहास 1840 से शुरू होता है. ब्रिटेन में सर रॉलैंड हिल एक नई व्यवस्था को शुरू किया था जिसमें पत्र तैयार किए जाते थे. उन्होंने यही भी नियम बनाया कि स्थानीय सेवा के विशेष वजन के लिए एक तय शुल्क लगेगा.

6.हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने किसान रथ मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है?
a.    पंजाब
b.    बिहार
c.    झारखंड
d.    असम
 

उत्तर-d. असम
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रेता-विक्रेता नेटवर्क को बढ़ावा देकर कृषि उत्पादों की समय पर बिक्री की सुविधा के लिए किसान रथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि ऐप असम के किसानों के लिए देश भर में उनकी उपज का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए कृषि-व्यवसाय को बढ़ावा देने हेतु एक नया वाहन होगा.

7.भारतीय रिजर्व बैंक ने जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर के छिब्बर का कार्यकाल कितने महीने के लिये बढ़ा दिया है?
a.    छह महीने
b.    आठ महीने
c.    दस महीने
d.    चार महीने
 

उत्तर-a. छह महीने
भारतीय रिजर्व बैंक ने जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर के छिब्बर का कार्यकाल छह महीने के लिये बढ़ा दिया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आर के छिब्बर का कार्यकाल 10 अक्टूबर 2020 से छह महीने या नये प्रबंध निदेशक और सीईओ की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिये और बढ़ा दिया है. रिजर्व बैंक ने जून 2019 में जम्मू - कश्मीर बैंक के अंतरिम चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में आर के छिब्बर को नियुक्त किये जाने को मंजूरी दी थी.

8.विश्व दृष्टि दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    सितम्बर के पहले सोमवार
b.    अक्टूबर के दूसरे गुरुवार
c.    जनवरी के तीसरे मंगलवार
d.    मार्च के चौथे शुक्रवार
 

उत्तर-b. अक्टूबर के दूसरे गुरुवार
विश्व दृष्टि दिवस अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है. यह जागरूकता का एक वार्षिक दिन है, जो कि अंधेपन और दृष्टि दोष पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करने के लिए है. इस साल विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) 08 अक्टूबर 2020 को मनाया जा रहा है. विश्व दृष्टि दिवस 2020 की थीम (World Sight Day) 'होप इन साइट' रखी गई है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया भर में एक बिलियन लोग दृष्टि दोष से पीड़ित हैं.

9.हाल ही में अफगानिस्तान और किस देश ने पंज तथा आमू दरिया नदी बेसिन के अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण हेतु किये जाने वाले प्रयासों को मज़बूती प्रदान करने के लिये एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?
a.    ताजिकिस्तान
b.    पाकिस्तान
c.    इराक
d.    ईरान
 

उत्तर-a. ताजिकिस्तान
यह समझौता अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान को जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता के नुकसान को रोकने हेतु समाधान खोजने के लिये एक संरचित ढाँचा प्रदान करेगा. इस समझौते के तहत दोनों देशों ने विकास संबंधी संयुक्त परियोजनाओं के पर्यावरणीय प्रभाव आकलन और सीमाओं पर पर्यावरणीय प्रभावों से संबंधित मामलों में एक-दूसरे को सूचित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है. पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण को लेकर अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच वार्ता की शुरुआत असल में वर्ष 2012 में हुई थी.

10.यूरोपीय संघ की संसद ने 2030 तक कितने प्रतिशत उत्सर्जन में कटौती के लिए मतदान किया?
a.    10 प्रतिशत
b.    20 प्रतिशत
c.    60 प्रतिशत
d.    30 प्रतिशत
 

उत्तर-c. 60 प्रतिशत
यूरोपीय संघ की संसद ने 1990 के स्तरों की तुलना में 2030 तक उत्सर्जन में 60 प्रतिशत तक की कमी लाने के लिए अपने जलवायु लक्ष्य को अद्यतन करते हुए मतदान किया. इससे पहले यूरोपीय संघ ने 2030 तक 40 प्रतिशत उत्सर्जन को कम करने का लक्ष्य रखा था. विश्व वन्यजीव कोष और अन्य गैर-सरकारी संगठन 2030 तक उत्सर्जन में कम से कम 65 प्रतिशत कमी पर जोर दे रहे थे. जर्मनी की अध्यक्षता के तहत मतदान किया गया. चीन दुनिया में सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जक है.

Friday, October 9, 2020

Daily Current Affairs Quiz 08 Oct 2020

 08 October 2020 Current Affairs

1.भारतीय वायु सेना दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    12 मार्च
c.    08 अक्टूबर
d.    15 अक्टूबर
 

उत्तर-c. 08 अक्टूबर
देश में हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है. वायुसेना दिवस के मौके पर शानदार परेड और भव्य एयर शो का आयोजन होता है. 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी इसीलिए हर साल 8 अक्टूबर वायुसेना दिवस मनाया जाता है. देश के स्वतंत्र होने से पहले वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) कहा जाता था. आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था.

2.हाल ही में किस भारतीय महिला पहलवान ने हरियाणा के खेल और युवा विभाग में उपनिदेशक पद से इस्तीफा दे दिया?
a.    बबीता फोगाट
b.    गीता फोगाट
c.    रितु फोगाट
d.    प्रियंका फोगाट
 

उत्तर-a. बबीता फोगाट
भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने हाल ही में हरियाणा के खेल और युवा विभाग में उपनिदेशक पद से इस्तीफा दे दिया. बबीता फोगाट प्रख्यात कुश्ती कोच महावीर फोगाट की बेटी हैं. फोगाट परिवार हिंदी फिल्म ‘दंगल’ की सफलता के बाद देश के घर-घर में मशहूर हो गया था, जो फोगाट बहनों के जीवन पर आधारित है. बबीता फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीत चुकी हैं. उन्होंने वर्ष 2018 मं  गोल्ड कोस्ट में खेले गए 53 किलो महिला कुश्ती स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उन्होंने इससे पहले वर्ष 2014 में ग्लास्गो में आयोजित खेलों में स्वर्ण जीता था, जबकि साल 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था.

3.केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से कितने फीसदी जनता के साथ सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है?
a.    20 फीसदी
b.    50 फीसदी
c.    70 फीसदी
d.    40 फीसदी
 

उत्तर-b. 50 फीसदी
केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से देश में सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी है. फिलहाल आधी सीटें ही बुक हो पाएंगे क्योंकि मास्क पहनना और दर्शकों के बीच एक सीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा. सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में सिनेमाघरों के लिए नियमों की घोषणा की. इसके अनुसार, फिल्म् शुरू होने से पहले दर्शकों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाने वाली एक मिनट की एक फिल्म भी दिखानी होगी.

4.यूजीसी ने हाल ही में देश के कितने विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है?
a.    28
b.    30
c.    24
d.    35
 

उत्तर-c. 24
यूजीसी ने हाल ही में देश के 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है. आयोग की सूची के अनुसार इसमें सबसे ज्यादा संस्थान उत्तर प्रदेश और उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में हैं. यूजीसी की इस फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल आठ संस्थान अकेले उत्तर प्रदेश में हैं. वहीं, राजधानी दिल्ली में ऐसे सात और ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दो-दो संस्थान हैं। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और महाराष्ट्र में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय है.

5.हाल ही में अमेरिका के किस मशहूर सिंगर का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a.    जॉनी नैश
b.    टाटा यंग
c.    आर केली
d.    टेलर स्विफ्ट
 

उत्तर-a. जॉनी नैश
अमेरिका के मशहूर गायक जॉनी नैश का निधन हो गया. जॉनी की उम्र 80 वर्ष थी. उन्होंने अपने बेहतरीन गानों से लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली थी. जॉनी 1950 से लेकर 1986 तक काफी सक्रिय रहे थे. 36 साल के अपने करियर में जॉनी ने कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी और कई खिताब भी अपने नाम किए. जॉनी ने अपने करियर का आखिरी गाना साल 1986 में गाया था.



6.केंद्र सरकार ने हाल ही में किसे RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है?
a.    राहुल सचदेवा
b.    अमिताभ चौधरी
c.    हसमुख अधिया
d.    एम. राजेश्वर राव
 

Daily current affairs by istudytest

उत्तर-d. एम. राजेश्वर राव
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक) एम राजेश्वर राव को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. राव आरबीआई के चौथे डिप्टी गवर्नर के तौर पर एनएस विश्वनाथन की जगह लेंगे. राजेश्वर राव साल 1984 में रिजर्व बैंक से जुड़े थे, तब से वह विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने साल 2016 में रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था. वर्तमान में वह आरबीआई में आंतरिक ऋण प्रबंधन, वित्तीय बाजारों के संचालन, अंतरराष्ट्रीय और सचिव विभागों के प्रभारी हैं.

7.केंद्र सरकार ने तीन प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और किसको एमपीसी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है?
a.    अर्जुन सचदेवा
b.    शशांक भिडे
c.    नरेंद्र जाधव
d.    रघुराम राजन
 

उत्तर-b. शशांक भिडे
केंद्र सरकार ने तीन प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिडे को एमपीसी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है. नए सदस्य चेतन घाटे, पामी दुआ और रवींद्र ढोलकिया की जगह लेंगे हैं. उन्हें 29 सितंबर 2016 को चार साल के लिए पैनल में नियुक्त किया गया था. शशांक भिडे ने Iowa State University से कृषि अर्थशास्त्र में पीएचडी की है. मौजूदा समय में वह वरिष्ठ सलाहकार, नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च है.

8.केंद्र सरकार ने जे वेंकटरमू को कितने साल के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया है?
a.    एक साल
b.    पांच साल
c.    तीन साल
d.    दो साल
 

उत्तर-c. तीन साल
केंद्र सरकार ने जे वेंकटरमू को तीन साल के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया. वेंकटरामु के पास भुगतान, मोबाइल बैंकिंग, खुदरा बैंकिंग उत्पादों जैसे बैंकिंग सेवाओं में 22 वर्षों का कार्य अनुभव है और उन्होंने डिजिटल वित्तीय परियोजनाओं का प्रबंधन भी किया है.

9.हाल ही में किस देश ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    भारत
d.    रूस
 

उत्तर-d. रूस
रूस ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण बैरंट सागर में किया गया है. इस मिसाइल ने ध्वरनि की तुलना में 8 गुना ज्या दा स्पीिड से 450 किमी की दूरी तय की और अपने नकली लक्ष्यव को तबा‍ह किया. रूस ने यह परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब उसका अमेरिका के नेतृत्व  वाले नाटो देशों के साथ तनाव चल रहा है. इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रेंज 450 किमी रही.

10.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और किस देश के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौते (एमओसी) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है?
a.    जापान
b.    चीन
c.    पाकिस्तान
d.    भूटान
 

उत्तर-a. जापान
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौते (एमओसी) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी. बयान में कहा गया है कि समझौता आपसी हित से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा. इसमें अन्य बातों के साथ-साथ, साइबरस्पेस के क्षेत्र में क्षमता निर्माण, साइबर सुरक्षा खतरों/घटनाओं और दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करने के साथ-साथ उनका मुकाबला करने हेतु बेहतर परिपाटियों को साझा किया जाएगा. समझौते के तहत भारत और जापान सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) बुनियादी ढांचे आदि के समक्ष साइबर खतरों को कम करने को लेकर व्यवहारिक सहयोग के लिये संयुक्त तंत्र का विकास करेंगे.

Thursday, October 8, 2020

Daily Current Affairs Quiz 07 Oct 2020

 07 October 2020 Current Affairs

1.केंद्र सरकार ने हाल ही में एसबीआई का चैयरमैन किसे नियुक्त किया है?
a.    दिनेश कुमार खारा
b.    संजीव मिश्रा
c.    हसमुख अधिया
d.    मुरली रामास्वामी
 

उत्तर-a. दिनेश कुमार खारा
केंद्र सरकार ने दिनेश कुमार खारा को एसबीआई का चैयरमैन नियुक्त किया है. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल तीन साल का होगा. उन्होंने रजनीश कुमार की जगह ली. रजनीश कुमार ने हाल ही में अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है. परंपरा के अनुसार एसबीआई के चेयरमैन की नियुक्ति बैंक में सेवारत प्रबंध निदेशकों के समूह से की जाती है.

2.2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से निम्न में से किन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है?
a.    जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज
b.    आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड
c.    रेनर वीस, बैरी सी. बरिश और किप एस थोरने
d.    रोजर पेनरोस, राइनहार्ड गेनजेल और आंद्रे गेज
 

उत्तर-.d. रोजर पेनरोस, राइनहार्ड गेनजेल और आंद्रे गेज
इस साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रोजर पेनरोस, राइनहार्ड गेनजेल और आंद्रे गेज को दिया जाएगा. तीनों वैज्ञानिकों की खोज अंतरिक्ष में मौजूद ब्लैक होल से जुड़ी है. यूके में पैदा हुए और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले रोजर पेनरोस ने पता लगाया है कि ब्लैक होल के निर्माण को सापेक्षता के सिद्धांत पर समझा जा सकता है. राइनहार्ड गेंजल और आंद्रेया गेज को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद एक अदृश्य लेकिन बेहद शक्तिशाली ऑब्जेक्ट यानी ब्लैकहोल की खोज के लिए सम्मानित किया जाएगा.



3.अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (अदिया), रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल में 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कितने करोड़ रुपये का निवेश करेगी?
a.    4,512.50 करोड़ रुपये
b.    5,512.50 करोड़ रुपये
c.    2,512.50 करोड़ रुपये
d.    5,919.50 करोड़ रुपये
 

उत्तर-b. 5,512.50 करोड़ रुपये
अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (अदिया), रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल में 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 5,512.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. हाल के दिनों में कंपनी में और भी वैश्विक निवेशकों ने शेयर-पूंजी लगाई है. इस निवेश के साथ ही रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का धन- पूर्व इक्विटी मूल्य 4.285 लाख करोड़ रुपये आंका गया है.

4.किस राज्य सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम की घोषणा की?
a.    गुजरात
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    झारखंड
 

उत्तर-a. गुजरात
गुजरात सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम की घोषणा की. इस कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिक पंचायत स्तलर पर विभिन्नि लोक कल्या ण सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. डिजिटल सेवा सेतु को भारत नेट परियोजना के तहत शुरू किया गया है जो फाइबर नेटवर्क के माध्यम से ग्राम पंचायतों को जोड़ने की पहल है. गुजरात के गांवों को डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत 100 एमबीपीएस ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा.

5.भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने सभी खेल प्रशिक्षकों से एक वर्ष में कितने बार फिटनेस टेस्ट कराने को कहा है?
a.    तीन बार
b.    चार बार
c.    दो बार
d.    पांच बार
 

उत्तर-c. दो बार
भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने सभी खेल प्रशिक्षकों से एक वर्ष में दो बार फिटनेस टेस्ट कराने को कहा है. जांच रिपोर्ट उनकी व्यक्तिगत फाइलों में रखी जाएगी. फिटनेस टेस्टि आयु अनुकूल स्वास्थ्य मानकों के आधार पर तय होगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 सितंबर 2020 को फिट इंडिया संवाद के दौरान इन मानकों का उल्लेख किया था.

6.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार क्षतिपूर्ति उपकर (Compensation cess) से प्राप्त कितने करोड़ रुपये का वितरण राज्यों के बीच किया जाएगा?
a.    10,000 करोड़ रुपये
b.    30,000 करोड़ रुपये
c.    40,000 करोड़ रुपये
d.    20,000 करोड़ रुपये
 

उत्तर-d. 20,000 करोड़ रुपये
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 05 अक्टूबर 2020 को कहा कि क्षतिपूर्ति उपकर (Compensation cess) से प्राप्त 20,000 करोड़ रुपये का वितरण राज्यों के बीच किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी परिषद ने जून 2022 के बाद भी क्षतिपूर्ति उपकर जारी रखने का निर्णय किया है. सीतारमण ने कहा कि 24,000 करोड़ रुपये का आईजीएसईटी उन राज्यों को दिया जाएगा जिन्हें पहले कम मिला था. इसे अगले हफ्ते जारी कर दिया जाएगा.

7.हाल ही में किस देश ने ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
a.    भारत
b.    चीन
c.    रूस
d.    जापान
 

उत्तर-a. भारत
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप से ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. इस परीक्षण में हाइब्रिड तकनीक को शामिल किया गया है जो वर्तमान प्रणाली को अपग्रेड करने में मदद करती है और मारक क्षमता को भी बढ़ाती है. स्वदेशी रूप से विकसित स्मार्ट टॉरपीडो प्रणाली देश की समुद्री रणनीतिक क्षमताओं को मज़बूत करने में एक अहम कदम है. यह प्रक्षेपण एवं प्रदर्शन पनडुब्बी-रोधी युद्ध क्षमता स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण है.



8.भारत वर्तमान में किस देश के साथ हल्के वजन के टैंकों का अधिग्रहण करने के लिए वार्ता कर रहा है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    जापान
d.    रूस
 


Daily current affairs
उत्तर-.d. रूस
भारत वर्तमान में रूस के साथ हल्के वजन के टैंकों का अधिग्रहण करने के लिए वार्ता कर रहा है. इन टैंकों को वास्तविक नियंत्रण रेखा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उपयोग करने के लिए अधिग्रहित किया जा रहा है. यह एक स्वचालित टैंक डिस्ट्रॉयर और एक हल्का टैंक है. इन टैंकों को एक एयरक्राफ्ट से ले जाया जा सकता है, जिसमें तीन ऑपरेटिंग सैनिक अंदर बैठे सकते हैं. इसका वजन 18 टन है और यह 71 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक चल सकता है.

9.विश्व कपास दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    12 मार्च
c.    7 अक्टूबर
d.    15 अप्रैल
 

उत्तर-c. 7 अक्टूबर
विश्व कपास दिवस 7 अक्टूबर को मनाया जाता है. इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (UNCTAD), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र तथा अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा मनाया जाता है. विश्व कपास दिवस का आयोजन पहली बार साल 2019 में किया गया था. इस दिवस का मनाने का उद्देश्य विश्वभर में कपास अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करना है.

10.केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर देश के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कितने दिन के अभियान का शुभारंभ किया है?
a.    100 दिन
b.    200 दिन
c.    300 दिन
d.    400 दिन
 

उत्तर-a. 100 दिन
केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पाइप से पानी पहुंचाने के लिए 100 दिनों का अभियान लांच किया. जल जीवन मिशन का लक्ष्य 2024 तक हर घर में नल कनेक्शन प्रदान करना है. भारत में 81.67 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन प्राप्त करने के लिए मिशन शुरू किया गया था. यह योजना राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्राम पंचायत चार स्तरों पर कार्यान्वित की जा रही है.

Wednesday, October 7, 2020

Daily Current Affairs quiz 06 Oct 2020

 06 October 2020 Daily Current Affairs

1.किन तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2020 के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान हेतु नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है?
a.    हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस
b.    एलिजाबेथ ब्लैकबर्न, जैक जोस्ताक और कैरोल ग्रेडेर
c.    विलियम केलिन जूनियर, पीटर रैट क्लिफ और ग्रेग सेमेन्सा
d.    जॉन ओ कीफे, वैज्ञानिक दंपति मे-ब्रिट मोजर और एडवर्ड मोजर
 

उत्तर-a. हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस
इस साल यह पुरस्कार हेपेटाइटिस ‘सी’ वायरस की खोज करने वाले हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को दिया जाएगा. आपको बता दें कि नोबेल फाउंडेशन की तरफ से यह अवॉर्ड दिया जाता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल की तरह से इस बार भी स्वीडन के स्टॉकहोम में की गई. यह पुरस्कार फिजियोलॉजी या चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ खोज करने वाले वैज्ञानिकों को सालाना तौर पर दिया जाता है.



2.भारत और किस देश ने विकासशील देशों में कोविड-19 की दवाओं का उत्पादन आसान बनाने हेतु विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से नियमों में राहत मांगी है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    दक्षिण अफ्रीका
 

उत्तर-d. दक्षिण अफ्रीका
भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विकासशील देशों में कोविड-19 की दवाओं का उत्पादन आसान बनाने हेतु विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से नियमों में राहत मांगी है. भारत और दक्षिण अफ्रीका ने इन दवाओं के मामले में बौद्धिक संपदा नियमों से छूट देने को कहा है. बौद्धिक संपदा अधिकार (ट्रिप्स) विश्व व्यापार संगठन द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संधि है. इसमे बौद्धिक संपदा के अधिकारों के न्यूनतम मानकों को तय किया गया है.

3.हाल ही में किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में लगातार 20वीं जीत दर्ज की है?
a.    भारत
b.    बांग्लादेश
c.    ऑस्ट्रेलिया
d.    इंग्लैंड
 

उत्तर-.c. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में लगातार 20वीं जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम सीरीज का अगला मैच जीतकर रिकी पोंटिंग के लगातार 21 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है. रिकी पोंटिंग ने यह रिकॉर्ड साल 2003 में बनाया था. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का वनडे क्रिकेट में लगातार जीतने का क्रम जारी है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने कप्तान मेग लैनिंग के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली.

4.फोर्ब्स की सबसे प्रभावी मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) की सूची में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
a.    रवि संथानम
b.    संदीप बख्शी
c.    आदित्य पुरी
d.    अमिताभ चौधरी
 

उत्तर-.a. रवि संथानम
एचडीएफसी बैंक के रवि संथानम को फोर्ब्स की सबसे प्रभावी मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) की सूची में स्थान मिला है. फोर्ब्स ने उन्हें एपल, बीएमडब्ल्यू, एडोब, माइक्रोसॉफ्ट और पीएंडजी जैसी दिग्गज कंपनियों के मार्केटिंग हेड के साथ रखा है. फोर्ब्स की ओर से सबसे प्रभावी सीएमओ पर जारी सूची का यह आठवां संस्करण है. सूची में 39वें पायदान पर काबिज रवि एकमात्र भारतीय हैं. 



5.हाल ही में भारतीय निशानेबाज यशस्विनी सिंह ने पांचवे अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी में कौन सा पदक जीता है?
a.    रजत पदक
b.    कांस्य पदक
c.    स्वर्ण पदक
d.    इनमें से कोई नहीं
 

wallpaper
Daily current affairs

उत्तर-c. स्वर्ण पदक
भारतीय निशानेबाज यशस्विनी सिंह देशवाल ने पांचवीं अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता मंि हाल ही में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडिया शूटिंग डॉट काम ने किया था. टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी यशस्विनी ने 241.7 अंकों के साथ खिताब जीता. पिछले वर्ष रियो डि जेनेरो में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली यशस्विनी ने क्वालिफिकेशन में 577 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया.

6.हाल ही में किस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक शिखर सम्मेलन “RAISE 2020” का उद्घाटन किया?
a.    गृह मंत्री अमित शाह
b.    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
c.    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
d.    शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल
 

उत्तर-c. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर को RAISE 2020 – ‘Responsible AI for Social Empowerment 2020’ नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक वैश्विक आभासी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया. यह शिखर सम्मेलन 5 से 9 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित किया जायेगा. यह इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नीति आयोग द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

7.इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने हाल ही में किस भारतीय उद्योगपति को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया है?
a.    शशिकांत रुइया
b.    रतन टाटा
c.    अनिल अंबानी
d.    आनंद महिंद्रा
 

उत्तर-b. रतन टाटा
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने रतन टाटा को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया है. टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने काफी विस्तार किया. रतन टाटा आज भी प्रभावशाली उद्योगपति, दानदाता हैं. उनके नेतृत्व में टाटा समूह तीन दशक के भीतर अमेरिका में सबसे बड़ी रोजगार देने वाली भारतीय कंपनी बन गई.

8.भारत सरकार की ओर से गांधी जयंती पर किस देश को 41 एंबुलेंस और छह स्कूल बसें उपहार में दी गईं?
a.    बांग्लादेश
b.    पाकिस्तान
c.    भूटान
d.    नेपाल
 

उत्तर-d. नेपाल
भारत सरकार की ओर से गांधी जयंती पर नेपाल को 41 एंबुलेंस और छह स्कूल बसें उपहार में दी गईं. नेपाल के तीस जिलों और नॉन प्रॉफिट संस्थाओं के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए 41 एंबुलेंस और छह स्कूल बसें दीं. साल 1994 से अब तक भारत सरकार नेपाल को 823 एंबुलेंस भेंट कर चुकी है. गांधी जयंती पर पहली बार बेसिक लाइफ सपोर्ट, कॉमन लाइफ सपोर्ट और एडवांस लाइफ सपोर्ट गुणवत्ता वाली छह एंबुलेंस भी भेंट की गई हैं.

9.रिलायंस लाइफ साइंसेज ने ऐसी RT-PCR किट विकसित की है, जो करीब कितने घंटे में कोविड-19 की जांच का परिणाम दे देती है?
a.    दो घंटे
b.    पांच घंटे
c.    दस घंटे
d.    बीस घंटे
 

उत्तर-a. दो घंटे
रिलायंस लाइफ साइंसेज ने ऐसी RT-PCR किट विकसित की है, जो करीब दो घंटे में कोविड-19 की जांच का परिणाम दे देती है. मौजूदा समय में RT-PCR से कोविड-19 की जांच के परिणाम में लगभग 24 घंटे का समय लग जाता है. इसमें प्रयोगशाला में वास्तविक समय में कोरोना में मौजूद न्यूक्लिक अम्ल की पहचान की जाती है.

10.विश्व आवास दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    अक्टूबर के पहले रविवार
b.    अक्टूबर के पहले सोमवार
c.    जनवरी के पहले मंगलवार
d.    मार्च के पहले शुक्रवार
 

उत्तर-b. अक्टूबर के पहले सोमवार
अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व भर में विश्व आवास दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष विश्व आवास दिवस 05 अक्टूबर 2020 को मनाया जा रहा है. इसकी थीम “Housing for All-A better Urban Future” है. इस थीम का उद्देश्य सतत कचरा प्रबंधन में ‘फ्रंटियर टेक्नोलॉजी’ के उपयोग को बढ़ावा देना है.

Tuesday, October 6, 2020

05 October 2020 Current Affairs Quiz

 05 October 2020 Current Affairs

 

  1. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, भारत में लगभग 20-25 करोड़ लोगों को किस महीने तक टीका लगाया जाएगा?
 a) मार्च 2021
 b) जुलाई 2021
 c) दिसंबर 2020
 d) दिसंबर 2021

(b) जुलाई 2021
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ। हर्षवर्धन ने 4 अक्टूबर, 2020 को अपने Sam रविवार संवत ’के दौरान भारत की COVID-19 टीकाकरण योजना का खुलासा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत को 40-25 करोड़ लोगों को कवर करने के लिए 40-50 करोड़ खुराक प्राप्त करने और उपयोग करने की उम्मीद है  जुलाई 2021 तक और बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ावा देने की योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है।

 2. विश्व हैबिटेट दिवस 2020 कब मनाया जाता है?
 a) 5 अक्टूबर
 b) 6 अक्टूबर
 c) 7 अक्टूबर
 d) 8 अक्टूबर

(a) 5 अक्टूबर
 संयुक्त राष्ट्र ने हमारे शहरों और शहरों की स्थिति और सभी को पर्याप्त आश्रय के बुनियादी अधिकार पर प्रतिबिंबित करने के लिए हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस के रूप में नामित किया है।



 3. किस राष्ट्र के राष्ट्रपति ने COVID -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया?
 a) जापान
 b) फ्रांस
 c) अमेरिका
 d) ऑस्ट्रेलिया

(c) यू.एस.
 संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।  इस खबर को अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किया।

istudytest current affairs quiz



 4. जो देश इसरो के वीनस मिशन के लिए भारत के साथ साझेदारी करेगा?
 a) अमेरिका
 b) जर्मनी
 c) रूस
 d) फ्रांस

(d) फ्रांस
 यूरोप में भारत का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार फ्रांस, इसरो के मिशन में हिस्सा ले रहा है, जो 2025 में लॉन्च होने वाला है, जो अंतरिक्ष क्षेत्र में दशकों पुराने सहयोग का विस्तार करने वाला है।

 5. किस कंपनी ने COVID-19 का पता लगाने के लिए 2 घंटे में नई RT-PCR किट विकसित की है?
 a) टाटा समूह
 b) आईसीएमआर
 c) रिलायंस
 d) सीरम संस्थान

(c) रिलायंस
 रिलायंस लाइफ साइंसेज ने RT-PCR (रियल-टाइम रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन) किट विकसित किया है जो लगभग 2 घंटे में COVID -19 संक्रमण का निदान करने में सक्षम होगा।  वर्तमान में, SARS-CoV-2 से न्यूक्लिक एसिड के गुणात्मक पता लगाने के लिए परीक्षण के परिणाम के लिए 24 घंटे तक का समय लगता है।

 6. निम्नलिखित में से कौन दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है?
 a) पीर पंजाल सुरंग
 b) डॉ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड टनल
 c) रोहतांग सुरंग
 d) अटल टनल

(d) अटल सुरंग
 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2020 को रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग का उद्घाटन किया। 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग 3000 मीटर की ऊंचाई पर बनाई गई है।  यह हिमाचल प्रदेश में मनाली को पूरे साल लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ेगा।

 7. किस राष्ट्र ने 'टॉरपीडो की सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
 a) रूस
 b) चीन
 c) जापान
 d) भारत

(d) भारत
 रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने टॉरपीडो, SMART की सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

 8. आर्मेनिया नागोर्नो-करबाख क्षेत्र पर किस राष्ट्र के साथ दशकों लंबे संघर्ष में बंद रहा है?
 a) अज़रबैजान
 b) सीरिया
 c) तुर्की
 d) जॉर्जिया

(a) अजरबैजान
 अर्मेनियाई और अज़रबैजानी बलों के बीच लड़ाई, नागोर्नो-कराबाख के क्षेत्र पर जारी रही है, अजरबैजान ने अर्मेनिया पर देश के उन शहरों को लक्षित करने का आरोप लगाया है जो संघर्ष क्षेत्र से परे हैं।  दो पूर्व सोवियत गणराज्यों ने वार्ता के लिए सभी अंतर्राष्ट्रीय कॉलों को खारिज कर दिया है और नागोर्नी कराबाख के विवादित क्षेत्र पर भयंकर लड़ाई को रोक दिया है।

Sunday, October 4, 2020

28 Sep to 03 Oct 2020 Weekly Current Affairs


28 Sep to 03 Oct 2020 Weekly Current Affairs


•    स्विट्जरलैंड के जिस टेनिस स्टार ने अपने करियर का 150वां ग्रैंडस्लैम मैच जीता है- स्टेन वावरिंका

•    भारत ने केन्या और जिस देश के साथ एक दूसरे के देश में विमानों के आवागमन की व्यवस्था 'एयर बबल' स्था‍पित की है- भूटान

•    ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ के गीतकार और लेखक जो है जिनका हाल ही में निधन हो गया- अभिलाष

•    हाल ही में जिस राज्य सरकार ने पर्यटन संजीवनी योजना की घोषणा की है- असम

•    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Persons) जिस दिन मनाया जाता है- 01 अक्टूबर

•    अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस (International Coffee Day) जिस दिन मनाया जाता है-1 अक्टूबर

•    भारत ने हाल ही में ओडिशा के बालासोर में जिस मिसाइल के नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

•    ब्रिक्स देशों के नव विकास बैंक (एनडीबी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के लिए जितने करोड़ डॉलर कर्ज की मंजूरी दे दी है-50 करोड़ डॉलर

•    केंद्र सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को जब तक निलंबित कर दिया गया है-31 अक्टूबर

•    अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने हाल ही में रिलायंस रिटेल में जितने करोड़ रूपए का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है-1875 करोड़ रूपए

•    जिस राज्य सरकार ने लघु और सीमांत किसानों के लिए जल कल योजना शुरू की है- आंध्र प्रदेश

•    वेदांतु नामक ऑनलाइन ट्यूशनिंग प्लेटफार्म के ब्रांड एम्बेसडर जिसे नियुक्त किया गया- आमिर खान

•    हाल ही में पुणे स्थित ‘सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने COVID-19 वैक्सीन के उत्पादन को 100 मिलियन खुराक से बढ़ाकर जितने मिलियन खुराक करने की घोषणा की है-200 मिलियन

•    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस जिस दिन मनाया जाता है-02 अक्टूबर

•    कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत जिसे नियुक्त किया गया है- देवयानी उत्तम खोबरागड़े

•    फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए जिस राज्य के पलक्कड़ जिले में हाल ही में राज्य के पहले व देश के बीसवें मेगा फूड पार्क की शुरुआत की गई- केरल

•    जिस देश ने ऐस्टरॉयड के खनन के लिए रोबोट ‘asteroid mining robot’ स्पेस में भेज रहा है- चीन

•    जिस देश में स्थित सित्वे बंदरगाह का संचालन भारत अगले वर्ष की पहली तिमाही में शुरू कर देगा- म्यांमार

•    भारत जिस देश के हुलहुमाले में एक सौ बेड वाला कैंसर अस्पताल और 22 हजार सीटर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करेगा- मालदीव

•    बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने हाल ही में जिसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है- सौरव गांगुली

•    भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए बॉलीवुड के जिस मेगास्टार को चुना है- अमिताभ बच्चन

•    असम की जिस पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री का हाल ही में निधन हो गया- सैयदा अनवरा तैमूर

•    जिस राज्य सरकार ने तंबाकू की खपत को कम करने और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है- महाराष्ट्र

•    अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) जिस दिन मनाया जाता है-30 सितम्बर

•    बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाते हुए सभी जितने आरोपियों को बरी कर दिया है-32

•    विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) जिस दिन मनाया जाता है-29 सितम्बर

•    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरेशनल इंडिया ने हाल ही में जिस देश में अपना कामकाज रोक दिया है- भारत

•    विदेश मामलों की संसदीय समिति का सदस्य हाल ही में जिसे चुना गया है- हरसिमरत कौर बादल

•    कुवैत के जिस शीर्ष राजनयिक व शासक का हाल ही में अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया- शेख सबाह अल अहमद

•    भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जिस डायरेक्टर को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी के अध्यक्ष और एफटीआईआई गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर नियुक्त किया गया है- शेखर कपूर

•    जिस राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों तक शिक्षा पहुँचाने के लिये अब रेडियो का इस्तेमाल करने का निर्णय किया है- ओडिशा

•    एशियाई विकास बैंक (ADB) ने राजस्थान के शहरों में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता के बुनियादी ढाँचे और सेवाओं के वित्तपोषण के लिये जितने मिलियन डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दे दी है-300 मिलियन डॉलर

•    हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप के हाल ही में जितने साल पूरे कर लिए है-20 साल

•    केंद्र सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल खर्च को 2025 तक 1.15 प्रतिशत से बढ़ाकर जितना प्रतिशत करेगी-2.5 प्रतिशत

•    हाल ही में भारत ने जिस देश के साथ बौद्धिक संपदा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं- डेनमार्क

•    रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में जितने करोड़ रुपये के हथियार एवं सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है-2,290 करोड़ रुपये

•    दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अगले जितने साल के लिए पीडी वघेला को अपना चेयरमैन चुना है-3 साल

•    गृह मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की तीन अतिरिक्त शाखाओं को इम्फाल, चेन्नई और जिस शहर में स्थापित करने की मंजूरी दे दी है- रांची

•    विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) जिस दिन मनाया जाता है-28 सितंबर

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जिस राज्य में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया- उत्तराखंड

•    विश्व मूक बधिर दिवस (World Deaf Dumb Day) जिस दिन मनाया जाता है-26 सितंबर

•    हाल ही में जिस राज्य ने गैर-संचारी रोगों नियंत्रित करने से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूनाइटेड नेशन इंटरएजेंसी टास्क फोर्स अवार्ड जीता है- केरल

•    हाल ही में जिस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को उनके लंबे अनुभव के कारण बीसीसीआइ ने सीनियर महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है- नीतू डेविड

•    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने हाल ही में जिस क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की- युवराज सिंह

•    विश्व बैंक ने हाल ही में जिस देश में सुरक्षित पानी और स्वच्छता के लिए 200 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दे दी है- बांग्लादेश

•    विश्व पर्यटन दिवस जिस दिन मनाया जाता है-27 सितंबर

•    हाल ही में जिस दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का 82 साल की उम्र में निधन हो गया- जसवंत सिंह

•    अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जिस ऐप को प्ले स्टोर पर बैन के आदेश पर रोक लगा दी है- टिकटॉक

•    अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में जिन दो खिलाड़ियों को चुना गया है- गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू एवं महिला मिडफील्डर संजू

•    टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने भारत सरकार के खिलाफ जितने करोड़ रूपए का टैक्स केस जीत लिया है-20 हजार करोड़

Saturday, October 3, 2020

02 October 2020 Current Affairs

 02 October 2020 Current Affairs

1.फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए किस राज्य के पलक्कड़ जिले में हाल ही में राज्य के पहले व देश के बीसवें मेगा फूड पार्क की शुरुआत की गई?
a.    केरल
b.    पंजाब
c.    बिहार
d.    झारखंड
 

उत्तर-a. केरल
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने इसका शुभारंभ किया. यह मेगा फूड पार्क केरल में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. इसमें 25-30 फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स में 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश आएगा और अंतत: सालभर में 450-500 करोड़ रुपये का कारोबार होगा. यह पार्क 5,000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान करेगा और 25,000 से ज्यादा किसानों को लाभान्वित करेगा. इससे फल-सब्जियों व अन्य वैल्यू एडेड उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा.

2.किस देश ने ऐस्टरॉयड के खनन के लिए रोबोट ‘asteroid mining robot’ स्पेस में भेज रहा है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    भारत
 

उत्तर-b. चीन
चीन ऐस्टरॉयड के खनन के लिए रोबोट ‘asteroid mining robot’ स्पेस में भेज रहा है. यह रोबोट इस साल के आखिर तक भेजना चाहेगा. ऐस्टरॉयड पर मौजूद मूल्यवान खनिज संसाधन के खनन पर चीन की निगाहे टिकी हैं. ऑरिजन स्पेस (Origin Space) लॉन्ग मार्च रॉकेट से नवंबर में लॉन्च किया जाएगा. यह ऐस्टरॉयड पर लैंड करने और खनन करने के लिए जरूरी टेक्नॉलजी को टेस्ट करेगा.

3.किस देश में स्थित सित्वे बंदरगाह का संचालन भारत अगले वर्ष की पहली तिमाही में शुरू कर देगा?
a.    चीन
b.    म्यांमार
c.    बांग्लादेश
d.    भूटान
 

उत्तर-b. म्यांमार
म्यांमार में स्थित सित्वे बंदरगाह का संचालन भारत अगले वर्ष की पहली तिमाही में शुरू कर देगा. यह किसी दूसरे देश में दूसरा बंदरगाह होगा जिसका संचालन भारत करेगा. पहला ईरान का चाबहार है. सित्वे पोर्ट की अहमियत इसलिए अधिक है कि इससे पूवरेत्तर राज्यों को सामान आपूर्ति करने के लिए अब सिक्किम-बंगाल के गलियारे पर निर्भरता खत्म हो जाएगी. इसकी दूसरी अहमियत यह है कि चीन के प्रभाव के बावजूद म्यांमार के साथ भारत अलग कूटनीतिक व रणनीतिक संबंध बनाने में सफल रहा.

4.भारत किस देश के हुलहुमाले में एक सौ बेड वाला कैंसर अस्पताल और 22 हजार सीटर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करेगा?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    मालदीव
d.    जापान
 

उत्तर-c. मालदीव
भारत मालदीव के हुलहुमाले में एक सौ बेड वाला कैंसर अस्पताल और 22 हजार सीटर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करेगा. मालदीव के हाउसिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष मोहम्मद जैश इब्राहिम ने हुलहुमाले के विकास को लेकर भारत के उच्चायुक्त संजय सुधीर से मुलाकात की थी और यहां होने वाले कार्यो की जानकारी दी थी. यह निर्माण भारत द्वारा पिछले साल मालदीव को दिए गए 800 मिलियन डॉलर लाइन ऑफ क्रेडिट की मदद से होगा.

5.बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने हाल ही में किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
a.    महेंद्र सिंह धोनी
b.    राहुल द्रविड़
c.    सचिन तेंदुलकर
d.    सौरव गांगुली
 

उत्तर-d. सौरव गांगुली
कोलकाता स्थित रियल एस्टेट डेवलपर, बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वर्तमान अध्यक्ष, सौरव गांगुली को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. वह बंगाल पीयरलेस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट अविदिप्ता II के अभियान का नेतृत्व करेंगे. बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड की स्थापना साल 1994 में पश्चिम बंगाल हाउसिंग बोर्ड और द पीयरलेस जनरल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड के साथ हुई थी.

6.किस राज्य सरकार ने लघु और सीमांत किसानों के लिए जल कल योजना शुरू की है?
a.    केरल
b.    पंजाब
c.    तमिलनाडु
d.    आंध्र प्रदेश
 

istudytest current affairs

उत्तर-.d. आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 'वाईएसआर जल कल स्कीम' की शुरुआत की. इसके तहत राज्य के जरूरतमंद किसानों के लिए मुफ्त में बोरवेल ड्रिल की व्यवस्था कराई जाएगी. राज्य सरकार का दावा है कि 'वाईएसआर जल कल स्कीम' से लगभग तीन लाख किसान लाभान्वित होंगे और चार साल में 2,340 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ खेती के तहत पांच लाख एकड़ जमीन को शामिल किया जाएगा.

7.वेदांतु नामक ऑनलाइन ट्यूशनिंग प्लेटफार्म के ब्रांड एम्बेसडर निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a.    आमिर खान
b.    अजय देवगन
c.    वसंत देव
d.    राहुल राय
 

उत्तर-a. आमिर खान
अभिनेता शाहरुख खान के बाद आमिर खान ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ी कंपनी वेदांतु (Vedantu) के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं. शाहरुख Byju से जुड़े हुए हैं. वेदांतु से जुड़ने के कुछ ही दिन पहले आमिर को वाहनों के टायरों का निर्माण करने वाली कंपनी, सिएट टायर्स ने अगले दो सालों के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है.

8.हाल ही में पुणे स्थित ‘सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने COVID-19 वैक्सीन के उत्पादन को 100 मिलियन खुराक से बढ़ाकर कितने मिलियन खुराक करने की घोषणा की है?
a.    100 मिलियन
b.    200 मिलियन
c.    300 मिलियन
d.    400 मिलियन
 

उत्तर-b. 200 मिलियन
हाल ही में पुणे स्थित ‘सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने COVID-19 वैक्सीन के उत्पादन को 100 मिलियन खुराक से बढ़ाकर 200 मिलियन खुराक करने की घोषणा की है. गौरतलब है कि वर्तमान में सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा अमेरिकी वैक्सीन निर्माता नोवाक्स और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा एस्ट्राज़ेनेका द्वारा विकसित COVID-19 वैक्सीन के उत्पादन के लिये समझौते किये गए हैं. इस फंडिंग के माध्यम से सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया को एस्ट्राज़ेनेका  और नोवाक्स द्वारा लाइसेंस प्राप्त वैक्सीन के निर्माण को तेज़ी से बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी.

9.अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    12 मार्च
c.    02 अक्टूबर
d.    15 नवंबर
 

उत्तर-.c. 02 अक्टूबर
महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र की आमसभा के अनुसार, इस दिवस का उद्देश्य लोगों में शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से "अहिंसा के संदेश" को फैलाना है. अहिंसा की नीति के ज़रिए विश्व भर में शांति के संदेश को बढ़ावा देने के महात्मा गांधी के योगदान को सराहने के लिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फ़ैसला किया गया था. महासभा के कुल 191 सदस्य देशों में से 140 से भी ज़्यादा देशों ने इस प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया था.

10.कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
a.    देवयानी उत्तम खोबरागड़े
b.    राहुल सचदेवा
c.    उत्तम प्रकाश
d.    अब्दुल बासित
 

उत्तर-a. देवयानी उत्तम खोबरागड़े
देवयानी उत्तम खोबरागड़े को कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कहा कि वह जल्द ही कार्यभार संभाल सकती हैं. भारतीय विदेश सेवा की 1999 बैच की अधिकारी वर्तमान में दिल्ली स्थित मुख्यालय में संयुक्त सचिव हैं. खोबरागड़े अपने करीब 21 साल के करियर में बर्लिन, इस्लामाबाद, रोम और न्यूयॉर्क में भारतीय मिशनों में काम कर चुकी हैं.

Friday, October 2, 2020

01 October 2020 Current Affairs

 01 October 2020 Current Affairs

1.अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस (International Coffee Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    1 अक्टूबर
b.    10 मार्च
c.    12 अप्रैल
d.    5 नवंबर
 

उत्तर- a. 1 अक्टूबर
अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रत्येक साल उन सभी लोगों के प्रयासों को पहचानने हेतु मनाया जाता है, जो कॉफी व्यवसाय से जुड़े हैं. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कॉफी पेय को बढ़ावा देना है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों को प्रति आदर सम्मान व्यक्त करना है जो खेत से दुकान तक कॉफी को पहुंचाने हेतु बहुत ही कड़ी मेहनत करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था.

2.भारत ने हाल ही में ओडिशा के बालासोर में किस मिसाइल के नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
a.    अग्नि मिसाइल
b.    आकाश मिसाइल
c.    त्रिशूल मिसाइल
d.    ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
 

उत्तर- d. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का 30 सितम्बर 2020 को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया. यह मिसाइल 8.4 मीटर लंबा तथा 0.6 मीटर चौड़ा है तथा इसका वजन 3000 किलोग्राम है. यह मिसाइल 300 किलोग्राम वजन तक विस्फोटक ढोने तथा 300 किलोमीटर से 500 किलोमीटर तक प्रहार करने की क्षमता रखता है. यह सुपरसोनिक रूस मिसाइल आवाज की गति से भी 2.8 गुना तेज जाने की क्षमता रखता है. इस मिसाइल को पानी जहाज हवाई जहाज जमीन एवं मोबाइल लांचर से छोड़ा जा सकता है.

3.ब्रिक्स देशों के नव विकास बैंक (एनडीबी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के लिए कितने करोड़ डॉलर कर्ज की मंजूरी दे दी है?
a.    50 करोड़ डॉलर
b.    40 करोड़ डॉलर
c.    30 करोड़ डॉलर
d.    20 करोड़ डॉलर
 

उत्तर- a. 50 करोड़ डॉलर
ब्रिक्स देशों के नव विकास बैंक (एनडीबी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के लिए 50 करोड़ डॉलर और मुंबई मेट्रो के लिए 24.1 करोड़ डॉलर कर्ज की मंजूरी दे दी है. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस परियोजना के लिए मंजूर किए गए 50 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लि. (एनसीआरटीसी) तीव्र रेल गलियारा के विकास के लिए करेगा. यह गलियारा दिल्ली को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ से जोड़ेगा. आरआरटीएस की कुल लंबाई 82.15 किलोमीटर होगी.

4.केंद्र सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को कब तक निलंबित कर दिया गया है?
a.    15 अक्टूबर
b.    31 अक्टूबर
c.    10 नवंबर
d.    02 दिसंबर
 

उत्तर- b. 31 अक्टूबर
केंद्र सरकार ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है. इससे पहले 30 सितंबर तक नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित किया गया था. देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ान का नियमित परिचालन 22 मार्च से बंद है. पूर्णबंदी के दौरान 25 मार्च से सभी घरेलू यात्री उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई थी. दो महीने बाद से नियमित घरेलू यात्री उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध जारी है.

5.अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने हाल ही में रिलायंस रिटेल में कितने करोड़ रूपए का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है?
a.    1175 करोड़ रूपए
b.    2175 करोड़ रूपए
c.    1275 करोड़ रूपए
d.    1875 करोड़ रूपए
 

उत्तर- d. 1875 करोड़ रूपए
अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी. इससे आरआरवीएल में सिल्वर लेक और इसके सह-निवेशकों का कुल निवेश 9,375 करोड़ रुपये हो जाता है. यह आरआरवीएल की 2.13 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर होगा. बयान में कहा गया कि इस नये निवेश के लिये रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.285 लाख करोड़ रुपये किया गया है. इससे पहले अमेरिका की एक अन्य निजी इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक ने रिलायंस रिटेल में 0.84 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की.



6.स्विट्जरलैंड के किस टेनिस स्टार ने अपने करियर का 150वां ग्रैंडस्लैम मैच जीता है?
a.    स्टेन वावरिंका
b.    रोजर फेडरर
c.    नोवाक जोकोविक
d.    इनमें से कोई नहीं
 

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgaA-qNc_ky8SrNg7TRWMbe6ljnXIoBMz5VO14Glx_xgpk5RRswbpPXAqNlUbq5icHIbC4okiPhDIY7YlqEpaXydU-ae31mD5VhkyITLbvR8dgLg-h3v3-XXJgAgySoG-agJLSpsa8cD3g/s1280/Thumbnail_1601603210423.jpg
istudytest current affairs

उत्तर- a. स्टेन वावरिंका
स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार स्टेन वावरिंका ने हाल ही में अपने कॅरिअर का 150वां ग्रैंड स्लैम मुकाबला जीता. तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन वावरिंका ने फ्रेंच के दूसरे दौर में जर्मनी के डोमिनिक कोएफर को दो घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2, 3-6, 6-1 से मात देकर यह उपलब्धि हासिल की. रोलां गैरां पर 2015 के चैंपियन स्टेन वावरिंका की यह सत्र की दसवीं जीत है.

7.भारत ने केन्या और किस देश के साथ एक दूसरे के देश में विमानों के आवागमन की व्यवस्था 'एयर बबल' स्थापित की है?
a.    जापान
b.    चीन
c.    भूटान
d.    रूस
 

उत्तर- c. भूटान
भारत ने केन्या और भूटान के साथ एक दूसरे के देश में विमानों के आवागमन की व्यवस्था 'एयर बबल' स्थापित की है. इस समझौते के तहत भारत अपनी हवाई सेवा इन दो देशों में देगा वहीं ये दोनों देश भारत में अपनी सेवा दे सकेगा. एयर बबल व्यवस्था के अंतर्गत किन्ही दो देशों में फंसे वहां के नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया है. कोरोना महामारी के बीच बहुत लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिनका वीजा खत्म हो रहा था. शुरू में वंदे भारत मिशन के तहत भारत ने कुछ स्पेशल उड़ानें चलाईं और दुनिया भर से भारतीयों को देश वापस लाया गया. वहीं इसके बाद एयर बबल व्यवस्था की शुरुआत की गई.

8.‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ के गीतकार और लेखक निम्न में से कौन है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    अभिलाष
b.    रामेंद्र त्रिपाठी
c.    तेजस व्यास
d.    विनोद निगम
 

उत्तर- a. अभिलाष
मशहूर गीतकार अभिलाष का हाल ही में मुंबई के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया. वे 74 वर्ष के थे. उनके मुख्य गीतों में ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’, ‘संसार है एक नदिया’ और ‘आज की रात न जा’ सहित अन्य शामिल  हैं. अभिलाष के करियर के लिए ‘अंकुश’ फिल्म का गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था. इस गाने को लिखने में उन्हें दो महीने का वक्त लगा था. विश्व की आठ भाषाओं में इस गीत का अनुवाद हो चुका है.

9.हाल ही में किस राज्य सरकार ने पर्यटन संजीवनी योजना की घोषणा की है?
a.    पंजाब
b.    दिल्ली
c.    असम
d.    बिहार
 

उत्तर- c. असम
असम सरकार ने हाल ही में पर्यटन संजीवनी योजना की घोषणा की है. इसके तहत इच्छुक उद्यमी को 1 लाख रु से 20 लाख रु तक ऋण दिए जाएंगे. असम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के सहयोग से असम सरकार द्वारा आयोजित एक पर्यटन सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस योजना की कल्पना उद्यमी को सशक्तिकरण देने के लिए की गई है.

10.अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Persons) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    12 मार्च
c.    01 अक्टूबर
d.    25 नवंबर
 

उत्तर- c. 01 अक्टूबर
हर साल 01 अक्टूबर को वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस(International Day of Older Persons) के रूप में मनाया जाता है. बुजुर्गों की भलाई और जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनकी ओर लोगों का ध्यान केंद्रित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की शुरुआत की थी. 1990 में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी. बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यव्हार और अन्याय पर रोकथाम के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय किया गया था.

Thursday, October 1, 2020

30 September 2020 Current Affairs

 30 September 2020 Current Affairs

1.विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    15 जनवरी
b.    10 मार्च
c.    20 मई
d.    29 सितम्बर
 

उत्तर-d. 29 सितम्बर
हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य लोगों में हृदय रोगों और उनके प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना है. दुनिया में लाखों लोग ऐसे हैं जो हार्ट की बीमारियों से जूझ रहें हैं. भारत में हर पांचवा व्यक्ति दिल का मरीज है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दिल की बीमारी की वजह से हर साल लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है. विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी.

2.अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरेशनल इंडिया ने हाल ही में किस देश में अपना कामकाज रोक दिया है?
a.    जापान
b.    अमेरिका
c.    भारत
d.    रूस
 

उत्तर-c. भारत
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरेशनल इंडिया ने हाल ही में भारत में अपना कामकाज रोक दिया है. संस्था ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने इस साल की शुरुआत में एक कार्रवाई के तहत उसके अकाउंट फ्रीज़ कर दिए थे, जिसके बाद उसे अपने अधिकतर स्टाफ को निकालना पड़ा. सरकार का कहना है कि इस संस्था ने Foreign Contribution (Regulation) Act के तहत कभी रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया है, जो विदेशी फंडिंग के लिए जरूरी होता है.

3.विदेश मामलों की संसदीय समिति का सदस्य हाल ही में किसे चुना गया है?
a.    हरसिमरत कौर बादल
b.    स्मृति ईरानी
c.    जयाप्रदा
d.    हेमा मालिनी
 

उत्तर-a. हरसिमरत कौर बादल
हाल ही में कृषि कानूनों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाली अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल को विदेश मामलों की संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है. हरसिमरत की पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने भी एनडीए से 22 साल पुराना नाता तोड़ लिया है.

4.कुवैत के किस शीर्ष राजनयिक व शासक का हाल ही में अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया?
a.    शेख सबाह अल अहमद
b.    शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह
c.    अनस-अल सालेह
d.    फिरोज खान
 

उत्तर-.a. शेख सबाह अल अहमद
कुवैत के शीर्ष राजनयिक व शासक शेख सबाह अल अहमद का 29 सितम्बर 2020 को अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 91 साल के थे. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. शेख सबाह का जन्म 16 जून 1929 को हुआ था. उन्हें 1963 में देश का विदेश मंत्री बनाया गया था. शेख सबा को आधुनिक कुवैत की विदेश नीति के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है.

5.भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के किस डायरेक्टर को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी के अध्यक्ष और एफटीआईआई गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर नियुक्त किया गया है?
a.    सलीम खान
b.    करण जौहर
c.    शेखर कपूर
d.    महेश भट्ट
 

उत्तर-c. शेखर कपूर
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर शेखर कपूर को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी के अध्यक्ष और एफटीआईआई गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर नियुक्त किया गया है. शेखर कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं. उन्होंने बीपी सिंह को रिप्लेस किया है. बीपी सिंह को कुछ दिन पहले ही The Indian Council for Cultural Relations (ICCR) की जनरल असेम्बली के लिए नामित किया गया था.



6.भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए बॉलीवुड के किस मेगास्टार को चुना है?
a.    अमिताभ बच्चन
b.    अजय देवगन
c.    सलमान खान
d.    सनी देओल
 

current affairs
istudytest

उत्तर-a. अमिताभ बच्चन
भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को चुना है. अभियान का लक्ष्य सीधे-साधे खाता धारकों को धोखेबाजों से धोखा देने से रोकना है. RBI की सार्वजनिक जागरूकता पहल के एक हिस्से के रूप में, नियामक ग्राहकों को क्या करें और क्या ना करें के बारे में सूचित करता रहेगा, जिन्हें उनके द्वारा सुरक्षित और सुनिश्चित रूप से लेन-देन करना है.

7.असम की किस पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री का हाल ही में निधन हो गया?
a.    सुमन चक्रवर्ती
b.    नंदिनी सत्पथी
c.    सैयदा अनवरा तैमूर
d.    मोना शर्मा
 

उत्तर-c. सैयदा अनवरा तैमूर
असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया. वे 83 वर्ष की थीं. वह राज्य की एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री भी थीं. वे 06 दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 तक राज्य की मुख्यमंत्री रहीं. इसके अलावा 1983 से 1985 तक असम के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रही थीं.

8.किस राज्य सरकार ने तंबाकू की खपत को कम करने और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a.    महाराष्ट्र
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    दिल्ली
 

उत्तर-.a. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. गौरतलब है कि इससे पूर्व छत्तीसगढ़ ने इस वर्ष की शुरुआत में सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि कर्नाटक ने साल 2017 में ही सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू के अन्य प्रकारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था. ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के अनुसार, सिगरेट का प्रयोग करने वालों में तकरीबन 68 प्रतिशत और बीड़ी का प्रयोग करने वाले लोगों में 17 प्रतिशत लोग खुली सिगरेट और बीड़ी की खरीद करते हैं.

9.अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 मार्च
b.    12 मार्च
c.    13 अप्रैल
d.    30 सितम्बर
 

उत्तर-.d. 30 सितम्बर
अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर साल 30 सितंबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य अनुवाद पेशे के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि उन भाषाओं के बारे में जागरूकता लाई जा सके जो हमारे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2020 का थीम 'संकट में दुनिया के लिए शब्दों की तलाश' करना है. अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर वर्ष 30 सितंबर को सेंट जेरोम की पुण्य तिथि पर मनाया जाता है. सेंट जेरोम बाइबल के अनुवादक थे.

10.बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाते हुए सभी कितने आरोपियों को बरी कर दिया है?
a.    32
b.    10
c.    15
d.    25
 

उत्तर-a. 32
सीबीआई की विशेष अदालत ने अयोध्या में 28 साल पहले विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में 30 सितंबर 2020 को फैसला सुना दिया. कोर्ट ने इस मामले में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण अडवाणी समेत 32 नेताओं को बरी कर दिया है. जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई की तरफ से पेश किए गए सबूत मजबूत नहीं थे. राम मंदिर के लिए होने वाले आंदोलन के समय 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था. इस मामले के तहत आपराधिक केस के साथ-साथ दीवानी मुकदमा भी चला. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 30 सितंबर 2010 को अयोध्या टाइटल विवाद में फैसला दिया था.